विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में वेब सीरीज अपहरण-2 के लिए लगा दशहरा मेला, रावण के पुतले के साथ फिल्माए जाएंगे सीन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 28 Nov 2020 08:16 PM (IST)

एक्शन और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज अपहरण की अपार सफलता के बाद निर्देशक ने फिर से सीरीज के भाग ...और पढ़ें

त्रिवेणी घाट पर अपहरण-2 वेब सीरीज के लिए सेट तैयार करते कारीगर।
त्रिवेणी घाट पर अपहरण-2 वेब सीरीज के लिए सेट तैयार करते कारीगर।

ऋषिकेश, जेएनएन। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज अपहरण की अपार सफलता के बाद निर्देशक ने फिर से सीरीज के भाग दो के लिए ऋषिकेश को चुना है। अगले दो दिन त्रिवेणी घाट में दशहरा मेला और रावण पुतला दहन के बीच सीरीज के महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे।

वर्ष 2018 में रिलीज हुई एक्शन सस्पेंस वेब सीरीज अपहरण के भाग एक की शूटिंग ऋषिकेश की विभिन्न धर्मशाला समेत लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम में हुई थी। वेब सीरीज अपरहण सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित थी। सीरीज में अधिकांश सीन को त्रिवेणी घाट स्थित खुर्जा वाली धर्मशाला, सुभाष चौक, राम झूला पुल, सिंगटाली पुल आदि को इस सीरीज में बेहतर तरीके से फिल्माया गया था। अरुणोदय सिंह तथा माही गिल ने सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। निर्देशक ने इस वेब सीरीज के भाग दो के लिए ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र को चुना है। 

बड़ी बात यह है कि वेब सीरीज में डायलॉग लिखने वाले वरुण बडोला गढ़वाल उत्तराखंड से जुड़े हैं। बीते एक सप्ताह से सीरीज की शूटिंग यमकेश्वर प्रखंड के बैरागढ़ के अतिरिक्त मुनिकीरेती के नीर गड्डू और आसपास क्षेत्र में की गई थी। हिंदी फिल्म शहर और पद्मावत में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं अभिनेता उज्जवल सिंह भी सीरीज में काम कर रहे हैं। सभी अभिनेता और से अभिनेता यहां पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: एक्टर अरुणोदय सिंह पहुंचे तीर्थनगरी, एक्शन और सस्पेंस से भरी इस वेब सीरीज की करेंगे शूटिंग

अगले दो दिन गंगा तट त्रिवेणी घाट पर शूटिंग होनी है। जिसके लिए दशहरा मेले का सेट शनिवार को तैयार किया गया। यहां ज्वालापुर से आए कलाकारों ने रावण का पुतला तैयार किया है। यहां विभिन्न स्टॉल सजाए गए हैं। त्रिवेणी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं में यहां दशहरा की तर्ज पर तैयारी को देखते हुए काफी उत्सुकता नजर आई। शूटिंग के लिए सजे स्टाल में स्थानीय पटरी व्यापारियों को रोजगार का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें: फिल्‍म तड़प की शूटिंग के लिए अभिनेता अहान शेट्टी पहुंचे मसूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।