विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्टर अरुणोदय सिंह पहुंचे तीर्थनगरी, एक्शन और सस्पेंस से भरी इस वेब सीरीज की करेंगे शूटिंग

By Edited By:
Published: Fri, 27 Nov 2020 03:28 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 01:51 PM (IST)

Apharan-2 Web Series वेब सीरीज अपहरण -2 की शूटिंग के लिए निर्देशक ने फिर से तीर्थनगरी को चुना है। गुरुवार ...और पढ़ें

वेब सीरीज की शूटिंग को एक्टर अरुणोदय सिंह पहुंचे तीर्थनगरी ऋषिकेश।
वेब सीरीज की शूटिंग को एक्टर अरुणोदय सिंह पहुंचे तीर्थनगरी ऋषिकेश।

ऋषिकेश, जेएनएन। Apharan-2 Web Series वर्ष 2018 में रिलीज हुई एक्शन और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज अपहरण -2 की शूटिंग के लिए निर्देशक ने फिर से तीर्थनगरी को चुना है। गुरुवार को सीरीज में रुद्र का मुख्य किरदार निभाने वाले अरुणोदय सिंह तीर्थनगरी पहुंच गए हैं। बीते रविवार को यमकेश्वर प्रखंड के बैरागढ़ में लोकप्रिय वेब सीरीज अपहरण-2 की शूटिंग शुरू हुई थी। 

सीरीज के भाग एक की शूटिंग ऋषिकेश की विभिन्न धर्मशाला समेत लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम में हुई थी। हिंदी एक्शन-सस्पेंस वेब सीरीज अपहरण सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित थी। सीरीज में अधिकांश सीन को त्रिवेणी घाट स्थित खुर्जा वाली धर्मशाला, सुभाष चौक, राम झूला पुल, सिंगटाली पुल आदि लोकेशन में फिल्माया गया था। यह वेब सीरीज वीओडी प्लेटफॉर्म एएलटीबालाजी पर प्रदर्शित हुई थी। अरुणोदय सिंह और माही गिल ने सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। वेब सीरीज का प्रथम भाग 14 दिसंबर 2018 को रिलीज हुआ था, जिसमें 12 एपिसोड थे। 

निर्देशक ने इस वेब सीरीज के भाग दो के लिए ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र को चुना है। बड़ी बात यह है कि वेब सीरीज में डायलॉग लिखने वाले वरुण बडोला गढ़वाल उत्तराखंड से जुड़े हैं। सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाले अरुणोदय सिंह तीर्थ नगरी पहुंच गए हैं। देहरादून रोड स्थित एक होटल में ठहरे अभिनेता का होटल निदेशक अक्षत गोयल समेत प्रशंसकों ने स्वागत किया। अरुणोदय सिंह ने प्रशंसकों को बताया कि सीरीज के भाग एक में उनका लंबा समय ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में बीता है। वाकई में यह क्षेत्र अपने आप में अलौकिक है। भाग दो की शूटिंग के लिए भी इस क्षेत्र को चुना गया है। उन्होंने कहा कि अपहरण-2, पार्ट-1 से भी अधिक सस्पेंस और एक्शन से भरी होगी। सीरीज के भाग एक को करीब 94 फीसद दर्शकों ने सराहा था।

यह भी पढ़ें: फिल्‍म तड़प की शूटिंग के लिए अभिनेता अहान शेट्टी पहुंचे मसूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।