Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के बाद खुला दून-मेरठ-दिल्ली हाईवे, यात्रियों को मिली राहत

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:18 AM (IST)

    Kanwar Yatra 2025 कांवड़ यात्रा के चलते 11 जुलाई से बदला गया दून - दिल्ली राजमार्ग बुधवार रात से फिर से शुरू हो गया। पहले बसें यमुनानगर-करनाल से जा रही थीं लेकिन बाद में रुड़की-मुजफ्फरनगर - मेरठ - गाजियाबाद के रास्ते जाने लगीं। दून-हल्द्वानी और दून-मुरादाबाद मार्ग भी खुल गए हैं जिससे यात्रियों को राहत मिली है। नीचे विस्‍तार से पढ़ें पूरी खबर।

    Hero Image
    सुचारू हुआ दून - मेरठ-दिल्ली राजमार्ग . Concept Photo

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते 11 जुलाई से परिवर्तित चल रहे दून-दिल्ली राजमार्ग का यातायात बुधवार रात सुचारू हो गया। हालांकि, शाम सात बजे तक दिल्ली की ओर गई परिवहन निगम की बसों का संचालन वाया यमुनानगर-करनाल मार्ग से किया गया, लेकिन रात इसके बाद संचालित बसों को पूर्व निर्धारित मार्ग रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद होकर संचालित किया गया। बसों के साथ निजी वाहनों के लिए भी यह मार्ग सामान्य हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन निगम अधिकारियों को अनुमान था कि बुधवार शाम से मेरठ-दिल्ली मार्ग पर यातायात सुचारू हो जाएगा, लेकिन कांवड़ यात्रियों की भीड़ के कारण ऐसा नहीं हुआ। शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का क्रम बुधवार देर शाम तक चलता रहा।

    ऐसे में रात तक सड़कों पर कांवड़ यात्रियों व डाक कांवड़ के कारण मुजफ्फरनगर व मेरठ मार्ग पर काफी भीड़ रही, ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं दी। शाम करीब सात बजे भीड़ कम होने पर मेरठ मार्ग यातायात के लिए खोला गया।

    परिवहन निगम के प्रबंधन की ओर से रात की बसों को निर्धारित मार्ग से ही दिल्ली भेजना शुरू कर दिया गया। गुरुवार सुबह से बसें इसी मार्ग से दिल्ली की ओर जाएंगी। मार्ग सुचारू होने के साथ ही किराये में की गई वृद्धि भी वापस ले ली गई है।

    दून-हल्द्वानी, मुरादाबाद मार्ग भी सुचारू

    दून-दिल्ली मार्ग के सुचारू होने के साथ ही दून-हल्द्वानी व दून-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ मार्ग भी बुधवार की शाम सुचारू हो गया। कांवड़ यात्रा के कारण हरिद्वार में मार्ग बंद होने के कारण दून से हल्द्वानी व मुरादाबाद की ओर जाने वाली बसें दून से देवबंद-मुजफ्फरनगर-जानसठ होकर जा रही थी। देर शाम से मार्ग खुलने पर बसों को पूर्व निर्धारित मार्ग पर भेजना शुरू कर दिया गया।