Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते वक्त के साथ बदलता है फैशन का अंदाज

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 25 Feb 2018 08:22 AM (IST)

    मौसम के बदलने के साथ ही देहरादून का फैशन भी बदलने लगता है। चाहे गर्ल्स हो या ब्वॉयज सभी अलग-अलग डिजायन के कपड़ों की तरफ आकर्षित होते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदलते वक्त के साथ बदलता है फैशन का अंदाज

    देहरादून, [हिमांशुु जोशी]: बसंत यानी चेंज। बदलाव प्रकृति में, बदलाव मौसम में, खानपान में बदलाव। दून का फैशन भी काफी हद तक मौसम पर डिपेंड करता है। जैसे-जैसे नेचर बदलता है, दून के फैशन में भी चेंज आता रहता है। बसंत आते ही कपड़ों के कलर में चेंज आ जाता है, स्टाइल में बदलाव दिखाई देता है। साथ ही, उन्हें कैरी करने का अंदाज भी बदल जाता है। शायद इसीलिए ब्वायज हो या गर्ल्स बसंत उनका फेवरेट सीजन होता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहते हैं मुंबई के बाद यदि सबसे ज्यादा कहीं फैशन में बदलाव होता है तो वह दून ही है। शायद इसका सबसे बड़ा कारण दून में हर जगह के लोगों का आना-जाना भी है। फैशन डिजाइनर कीर्ति कुमार का कहना है कि दून में अभी ठंड है तो फिलहाल तो अभी गर्म कपड़े ही पहने जा रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे नेचर में चेंज आएगा, दून का फैशन भी बदल जाएगा। मौसम के चेंज होते ही हैवी वेट के कपड़ों की जगह लाइट वेट के कपड़े पहनना लोग पसंद करते हैं। 

    शर्ट विद् स्कर्ट है ट्रेंड में 

    डिजाइनर कीर्ति कुमार बताती हैं कि यदि हम ट्रैंड की बात करें तो स्कर्ट के साथ शर्ट यूथ की पसंद बने हुए हैं। मौसम अभी ठंडा है तो लंबी स्कर्ट यूथ की पसंद है। जैसे-जैसे मौसम चेंज होगा, स्कर्ट की लेंथ छोटी हो जाएगी। अंब्रेला कट स्कर्ट भी यूथ पसंद कर रहा है, इसका कारण इसमें ज्यादा घेर होना है। इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों स्टाइल में पहन सकते हैं। इसे हम रोजाना और पार्टी में भी यूज कर सकते हैं। इन्हें बनाने में अभी तक वेल्वेट का प्रयोग किया जा रहा था। अब इनकी जगह बनारसी कपड़े का प्रयोग होने लगा है। मौसम के बदलते ही पकड़े की मोटाई कम हो जाएगी। 

    ब्राइट कलर का होता है प्रयोग 

    फूलों का सीजन होने के कारण इस मौसम में अधिकतर ब्राइट कलर यूथ पसंद करता है। फूल वाले कपड़े ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अभी तक जहां बंद गले के कोट यूथ पसंद कर रहे थे। अब खुला कोट पसंद किया जा रहा है।

    कुल मिलाकर कलेक्शन में चेंज आ गया है।  

    यह भी पढ़ें: योग से आप जीवन में करेंगे परमानंद की अनुभूति

    यह भी पढ़ें: वॉक फॉर योगा के जरिये दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश