यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दून भवानी और टीपीएसआइ बने वॉलीबाल चैंपियन
अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दून भवानी, जबकि बालिका वर्ग में टीपीएसआइ ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

ऋषिकेश, [जेएनएन]: उत्तराखंड स्पोर्टस एसोसिएशन व भागीरथी विद्यालय की ओर से आयोजित स्वामी ओंकारानंद स्मृति में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दून भवानी, जबकि बालिका वर्ग में टीपीएसआइ ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एसजीआरआर, भागीरथी विद्यालय, दून भवानी व ओएसएन सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इनमें से दून भवानी स्कूल व आरपीएस के बीच खिताबी भिडंत हुई।
यह भी पढ़ें: खटीमा व अलीगढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
फाइनल मुकाबले में दून भवानी ने एसजीआरआर को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, दूसरी ओर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में डीएसबी ने एनजीए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी
दूसरे सेमीफाइनल में आरपीएस को हराकर टीपीएसआइ ने फाइनल में जगह बनाई। डीएसबी व टीपीएसआइ के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में टीपीएसआइ ने 2-0 से जीत हासिल कर ट्रॉफी कब्जाई।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस और उत्तराखंड फारेस्ट के बीच होगी खिताबी जंग
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भागीरथी विद्यालय के चेयरमैन ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। सुरेंद्र गोनियाल, दीपक, ममता बगियाल व अशोक खंडूड़ी रेफरी रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्टस एसोसिएशन के सचिव दिनेश पैन्यूली, दौलत राम पैन्यूली, डॉ. सुनील थपलियाल, जितेंन रोहेरा, मंजू तेजवानी, पुष्पा आदि उपस्थित थे।
