विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने जानी सांस जांच की आधुनिक विधि

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 08:25 AM (IST)

एम्स ऋषिकेश में आयोजित पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट वर्कशॉप के अंतिम दिन इटली के डॉ. रोबर्टो पेरिसिन ने सांस से जुड़ी आधुनिक जांच की जानकारी दी।

एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने जानी सांस जांच की आधुनिक विधि
एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों ने जानी सांस जांच की आधुनिक विधि

ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आयोजित पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट वर्कशॉप के अंतिम दिन इटली के डॉ. रोबर्टो पेरिसिन ने सांस से जुड़ी आधुनिक जांच की जानकारी दी।

एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में संस्थान के निदेशक पद्श्री प्रो. रविकांत ने कहा कि एम्स ऋषिकेश मरीजों को दुनिया में मौजूद नवीनतम व आधुनिकतम जांच सुविधाएं मुहैया कराएगा। अस्पताल में ऐसे कई संसाधन जुटाए जा चुके हैं, जबकि सुविधाओं के विस्तारीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। 

इटली के डॉ. रोबर्टो पेरिसिन व उनकी टीम ने प्रतिभागियों को सांस से संबंधित आधुनिक जांच फोरस्ड ओसिलोमैटरी, फ्रेक्शनल एग्जेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड, ब्रोंकियल चैलेंज टेस्ट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांस के रोगी सांस संबंधी तकलीफ के कारण कई बार स्पायरोमैटरी जांच नहीं करा पाते हैं।

ऐसी स्थिति में फोरस्ड ओसिलोमैटरी द्वारा इन मरीजों की सफलतापूर्वक जांच संभव है। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. मयंक मिश्रा, पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश सिंधवानी, डॉ. रुचि दुवा, डॉ. सुबोध पांडे, डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. लोकेश कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: बहते जल की सतह पर रखकर भी पैदा हो सकेगी है बिजली, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें: कम उम्र में शादी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।