आयुर्वेद विवि में कुलसचिव की नियुक्ति पर विवाद खत्म, शासन ने लगाई मुहर
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विवद्यालय में कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर विवाद आखिरकार थम गया है। कुलपति डॉ. सुनील जोशी द्वारा नियुक्त किए गए कुलसचिव प्रो. उत्तम कुमार शर्मा के नाम पर शासन ने भी मुहर लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विवद्यालय में कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर विवाद आखिरकार थम गया है। कुलपति डॉ. सुनील जोशी द्वारा नियुक्त किए गए कुलसचिव प्रो. उत्तम कुमार शर्मा के नाम पर शासन ने भी मुहर लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि आयुर्वेद विश्विवद्यालय में प्राध्यापकों की भर्ती व कैस के माध्यम से पदोन्नति पर छिड़े विवाद के बाद कुलपति ने फरवरी अंतिम सप्ताह में प्रो. सुरेश चौबे को कुलसचिव पद से हटा दिया था। उनकी जगह प्रो. उत्तम कुमार शर्मा को कुलसचिव बनाया था। लेकिन प्रो. चौबे का यह कहकर चार्ज छोड़ने से मना कर दिया कि उनकी नियुक्ति शासन से की गई है और उन्हें हटाने का अधिकार भी शासन का है। हाल ही में निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं के एक पत्र ने इस मामले को और हवा दी। इस पत्र में उन्होंने नए कुलसचिव की नियुक्ति को नियमविरुद्ध बता यूजी व पीजी काउंसिलिंग उनकी देखरेख में कराए जाने पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़े- Haridwar Kumbh Mela 2021: उत्तर प्रदेश से सटी सीमाओं पर सख्ती, 570 वाहन लौटाए
कहा था कि भारत सरकार, शासन या न्यायालय स्तर पर कोई वाद या मामला आने पर कुलपति व कुलसचिव ही उसके उत्तरदायी होंगे। बहरहाल अब शासन के आदेश के बाद इस विवाद का अंत हो गया है। इधर, कुलपति का कहना है विवि में सभी कार्य नियम के तहत व पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं। इस पर किसी भी तरह का विवाद बेमानी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।