विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा महानिदेशक करेंगे शिक्षकों का चयन, पढ़‍िए पूरी खबर

By Sumit KumarEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM (IST)

राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र शिक्षा महानिदेशक आमंत्रित करेंगे। ...और पढ़ें

राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र शिक्षा महानिदेशक आमंत्रित करेंगे।
राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र शिक्षा महानिदेशक आमंत्रित करेंगे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र शिक्षा महानिदेशक आमंत्रित करेंगे। खास बात ये है कि अगले शैक्षिक सत्र में रिक्त होने वाले पदों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इसमें शिक्षकों की नियुक्तियों समेत तमाम जरूरी व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जा रहे इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसे ध्यान में रखकर विद्यालयों के लिए शिक्षकों की तैनाती को लेकर भी नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन का जिम्मा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर नहीं छोड़ा गया है। यह जिम्मेदारी शिक्षा महानिदेशक को सौंपी गई है। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर विषयवार चयन के लिए रिक्त पदों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा निदेशक करेंगे। पदों को निर्धारित करने के बाद यह ब्योरा महानिदेशक को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Video: दो साल की बच्ची को आंगन से उठाकर ले जाने वाला गुलदार ढेर, जॉय हुकिल की गोली का हुआ शिकार

इसीतरह सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों का ब्योरा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के अपर निदेशक माध्यमिक जुटाएंगे। उनकी ओर से यह ब्योरा महानिदेशक को दिया जाएगा, ताकि इसके आधार पर चयन किया जा सके। एलटी व प्रवक्ता पद पर इन विद्यालयों के लिए चयनित किए जाने वाले शिक्षकों की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- CBSE के कोर्स तो हो रहे हैं लागू, लेकिन किताबें उपलब्ध नहीं; पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।