विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने CM त्रिवेंद्र के विधानसभा क्षेत्र स्थित स्कूल का किया निरीक्षण, कही ये बात

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 04 Jan 2021 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 09:52 PM (IST)

मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के जीवनवाला स्थित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने सीएम त्रिवेंद्र के विधानसभा क्षेत्र स्थित स्कूल का किया निरीक्षण।
दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने सीएम त्रिवेंद्र के विधानसभा क्षेत्र स्थित स्कूल का किया निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, डोईवाला(देहरादून)। मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के जीवनवाला स्थित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई थी। हर ओर गंदगी पसरी थी। शौचालय में दरवाजे नहीं थे। विद्यालय का भवन भी बेहद जर्जर हालत में था। सिसोदिया ने कहा कि जब मुख्यमंत्री की विधानसभा के स्कूल का यह हाल है तो प्रदेश के बाकी विद्यालयों की स्थिति बखूबी समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता को विकास चाहिए, लेकिन सरकारों ने यहां सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया। इसे अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। दून से दिल्ली के लिए प्रस्थान करते वक्त सिसोदिया ने उम्मीद जताते हुए कहा कि छह जनवरी को मदन कौशिक से उनकी भेंट दिल्ली में हो और विकास के नाम पर खुली व अच्छी बहस हो सके।

प्रधान ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का लगाया आरोप 

जीवनवाला ग्राम सभा की प्रधान परमजीत कौर ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर विद्यालय की दुर्दशा का मुद्दा उठाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की जिस विद्यालय का मामला उन्होंने उठाया है, उस विद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए जिला योजना से चार लाख, 15 हजार रुपये आवंटित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के आसपास यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं, इन दिनों उनका कटान किया जा रहा है। इसके बाद आगे के काम किए जाने हैं। 

यह भी पढ़ें- खुली बहस को नहीं पहुंचे कौशिक, दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले- अब विश्वास हो गया त्रिवेंद्र हैं जीरो वर्क CM

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।