विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 269 और लोगों में हुई पुष्टि

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 09:03 PM (IST)

सितंबर माह बीतने को है पर उत्तराखंड में डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। आए दिन डेंगू के ...और पढ़ें

उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 269 और लोगों में हुई पुष्टि
उत्तराखंड में गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 269 और लोगों में हुई पुष्टि

देहरादून, जेएनएन। सितंबर माह बीतने को है पर उत्तराखंड में डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। आए दिन डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में प्रदेश में 269 और मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है। 

इनमें देहरादून के 155 मरीज भी शामिल हैं। नैनीताल में 65, हरिद्वार में 40 और टिहरी में भी एक मरीज में डेगू की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में डेगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 4598 हो गई है। स्थिति यही रही तो आने वाले तीन-चार दिन में डेगू के मरीजों का आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच सकता है। 

जनपद देहरादून में डेगू की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। यहां पर 155 और मरीजों में डेगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 2923 हो गया है। वहीं, नैनीताल जनपद में भी अब तक 1299 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। 

बात अगर अन्य जनपदों की करें तो हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 186, ऊधमसिंहनगर में 139, टिहरी में 16 और पौड़ी गढ़वाल में 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में डेंगू से आठ मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें छह मरीज देहरादून व दो मरीज नैनीताल के हैं। 

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के तर्क से इतर डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कुल मिलाकर डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छर की सक्रियता कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। लगातार नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मौसम में ठंडक से भी कमजोर नहीं हुआ डेंगू मच्छर, लगातार बढ़ रहे मरीज

विभागीय अधिकारियों को सूझ नहीं रहा है कि आखिर मच्छर को निष्क्रिय करने के लिए क्या उपाय अमल में लाए जाएं। सुबह व रात को वातावरण में ठंड का एहसास होने के बाद भी डेंगू का मच्छर तेजी से पैर पसारता ही जा रहा है। चिकित्सक बताते हैं कि वातावरण में ठंडक आने के साथ ही एडीज मच्छर की सक्रियता कम हो जाती है। इस बार ऐसा दिख रही रहा है।

यह भी पढ़ें: बेकाबू होती जा रही है डेंगू की बीमारी, मरीजों का आंकड़ा हुआ चार हजार पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।