Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में कब हुई थी पहली बर्फबारी... अंग्रेजों के समय कैसा था माहौल? पढ़ें अपने शहर के कुछ अनकहे राज

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 02:31 PM (IST)

    Dehradun History आज हम आपको देहरादून की कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपको न पता हो। देहरादून दो शब्दों देहरा + दून से मिलकर बना है। क्‍या आप जानते हैं कई साल पहले देहरादून में भी बर्फबारी होती थी?

    Hero Image
    Dehradun History : पूरी दुनिया में एक मात्र हेक्सागोनल टावर देहरादून में है।

    टीम जागरण, देहरादून : Dehradun History : हर साल सर्दियों में मसूरी की वादियों में बर्फबारी होना आम बात है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कई साल पहले देहरादून में भी बर्फबारी होती थी। वहीं ब्रिटिश शासनकाल में देहरादून में कुछ अलग ही माहौल रहता था। आज हम आपको देहरादून की कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपको न पता हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में कब हुई थी बर्फबारी?

    • अक्‍सर आपने पुराने लोगों को कहते हुए देखा होगा कि पहले देहरादून में भी बर्फ पड़ती थी। जी हां ये एकदम सही बात है। देहरादून में 11 जनवरी 1945 को पहली बार बर्फबारी हुई थी।
    • देहरादून में चार जून 1902 को सर्वाधिक तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
    • वहीं देहरादून में एक फरवरी 1905 को सबसे कम -1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
    • वर्ष 1943 में देहरादून के थियेटर और सिनेमा में शराब के साथ बार हुआ करते थे।
    • देहरादून में 15 मार्च 1938 से खद्दर यानी नाम संरक्षण अधिनियम 1935 लागू हो गया था।

    यह भी पढ़ें : Mussoorie History : भारतीयों को नहीं थी माल रोड पर चलने की इजाजत... यहां उगने वाले पौधे पर पड़ा मसूरी का नाम

    • वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान धामावाला स्थित कोतवाली में सैकड़ों सत्याग्रहियों को बंदी बनाकर रखा गया था।
    • देहरादून के रेसकोर्स में 1885 घोड़े दौड़ाए जाते थे। तब अंग्रेज मसूरी से दूरबीन की मदद से रेसकोर्स में दौड़ते घोड़ों को देखते थे।
    • देहरादून शहर पहले मेरठ, सहारनपुर, कुमाऊं और गढ़वाल का भाग रहा है।
    • एशिया का पहला फॉरेस्ट्री कॉलेज ईस्टर्न फॉरेस्ट रेंजर कॉलेज देहरादून में है। इसे अब फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता है।
    • हेक्सागोनल टावर देहरादून में है, जिसे देहरादून के घंटाघर के नाम से जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें : Uttarakhandi Song: हर उत्‍तराखंडी की आत्‍मा में बसा यह गीत... दुनिया में कहीं भी हो इसे सुन झूम उठता है पहाड़ी

    देहरादून का नाम कैसे पड़ा?

    देहरादून दो शब्दों देहरा + दून से मिलकर बना है। जब सिख गुरु हर राय के पुत्र रामराय देहरादून आए तो उन्‍होंने अनुयायियों के रहने के लिए यहां अपना डेरा स्थापित किया। देहरादून शहर इसी डेरे का आस-पास बसना शुरू हुआ। इस प्रकार डेरा शब्द के साथ दून शब्द के जुड़ जाने के कारण इसे देहरादून कहा जाने लगा।