Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun: हॉर्न बजाने से रोकने पर दबंगों ने CNG पंप पर सेल्समैन को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार; घटना CCTV में कैद

    By Soban singhEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM (IST)

    प्रेमनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए आए कुछ दबंगों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने स्टैंड पिलर से सेल्समैन पर हमला किया जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस हरकत में आई जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    सीएनजी भरवाने आए दबंगों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीटा

    देहरादून, जागरण संवाददाता: प्रेमनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए आए कुछ दबंगों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने स्टैंड पिलर से सेल्समैन पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस हरकत में आई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश व हरियाणा में दबिश दी जा रही है। आरोपी क्षेत्र के ही एक विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। जब कुछ युवक सीएनजी भरवाने के लिए प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान पंप का सेल्समैन कुलविंदर निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार एक वाहन में सीएनजी भर रहा था। आरोपी पीछे से लगातार हॉर्न बजा रहे थे। सेल्समैन ने कहा कि थोड़ा इंतजार करो, गाड़ी निकलने के बाद वह सीएनजी भर देगा। इतना सुनकर आरोपी वहां से चले गए और कुछ ही देर में अन्य साथियों को साथ लेकर आ धमके।

    दो वाहनों में आए आठ से 10 युवकों ने सेल्समैन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने पंप पर रखे स्टैंड पिलर से कुलविंदर पर हमला कर दिया, जिस कारण उसके सिर, पेट और पांव पर काफी चोटें आई। 

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्य प्रताप उर्फ प्रिंस निवासी शामली उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवास शक्ति विहार सुद्धोवाला और सागर निवासी करनाल हरियाणा, वर्तमान निवास शक्ति विहार सुद्धोवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शामली, उत्तर प्रदेश व करनाल, हरियाणा के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और एसएसआइ प्रेमनगर अमन चड्ढा की देखरेख में पुलिस की टीमें उप्र व हरियाणा पहुंच गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

    शहर में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी

    राजधानी में लगातार गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले पटेल नगर में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के बाहर कुछ हमलावरों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जो कि अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस अब तक सिर्फ पांच आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। 

    वहीं, डालनवाला में कुछ दबंगों ने टिहरी की रहने वाली एक महिला के कैफे में घुसकर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिर्फ दो आरोपी ही गिरफ्तार किए हैं। 15 दिनों में गुंडागर्दी की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसके बाद कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है।