विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime: ऋषिकेश में एक युवक ने दोस्त की नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2022 03:47 PM (IST)

Rishikesh Crime News ऋषिकेश में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने ...और पढ़ें

Rishikesh Crime News: पुलिस ने दुष्‍कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Rishikesh Crime News: पुलिस ने दुष्‍कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Rishikesh Crime News ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के भाई के ही दोस्त ने बहला-फुसलाकर असके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर में आकर घटना की जानकारी स्वजन को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के जीजा ने दी तहरीर

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कोतवाली ऋषिकेश ( Rishikesh Kotwali Police) क्षेत्र की एक पीड़िता के जीजा ने इस मामले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार 12 अगस्त शाम उनकी 13 वर्षीय साली घर में अकेली थी।

जंगल में ले जाकर किया दुष्‍कर्म

आरोप है कि इस बीच छिद्दरवाला निवासी अजय राणा घर पर आया और उनकी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म ( Misdeed With Girl) किया गया। बाद में जब किशोरी घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्वजन को दी।

आरोपित को किया गिरफ्तार

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपित (Accused Arrested) अजय राणा को लक्कड़ घाट मार्ग, श्यामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल (Jail) भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित (Accused) अजय किशोरी के भाई का दोस्त है, उसका पहले से ही उनके घर पर आना-जाना था। जिससे किशोरी ने उस पर विश्वास किया और उसके साथ चली गई।

रायवाला : दो पेटी अंग्रेजी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एट पीएम ब्रांड की दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

रायवाला के थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान रेलवे अंडर पास हरिपुरकलां के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास एक नीले रंग के पीठू बैग में दो पेटी अंग्रेजी शराब बिना लाईसेंस के बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने अपना नाम लक्सर हरिद्वार निवासी सुभाष बताया ।

मुस्लिम युवती को 'अंकल' ने दो लाख में बेचा, खरीदने वाले ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी, फिर किया घिनौना अपराध