विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Corona Update: देहरादून में तेजी से फैल रहा कोरोना, यहां सक्रिय मामले पहुंचे पांच हजार के पार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 14 Jan 2022 09:12 PM (IST)

Dehradun Corona News Update दून में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा। जनपद में 1030 लोग कोरोना संक्रमित मिले ...और पढ़ें

Dehradun Coronavirus Update: दून में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा।
Dehradun Coronavirus Update: दून में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा। जनपद में 1030 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आम हो या खास हर व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ रहा है। यही नहीं, सरकारी व निजी कार्यालयों व संस्थानों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति यह कि यहां पर कोरोना के सक्रिय मामले अब पांच हजार से अधिक यानी 5199 हो गए हैं। इससे कोविड चिन्हित अस्पतालों में भी दबाव बढऩे लगा है। क्योंकि कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है।

दून व अन्य मैदानी जिलों की बात करें तो कोरोना संक्रमण के लिहाज से यहां वही स्थिति लौट आई है, जो कि पिछले साल मई-जून में दूसरी लहर के दौरान थी। इतनी तेजी से वायरस का संक्रमण फैलने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। आमजन की लापरवाही के आगे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाई गई गाइडलाइन भी फेल साबित हो रही हैं। शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण व अन्य प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिक भीड़ जुटाने पर पाबंदी थी, बावजूद इसके कई स्थानों पर एक साथ कई लोग एकत्र देखे गए। बाजार में भी स्थिति कमोबेश वैसे ही है, जो कि कोरोना संक्रमण के न्यून स्तर पर रहते थी। ना ही लोग मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है।

------------------

कोविड नियम ताक पर, छह संक्रमित

बड़कोट में कोरोना संक्रमण अब नगरपालिका और आसपास के क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। एक सप्ताह के अंतराल में छह कोरोना पाजिटिव केस नगर पालिका के विभन्न वार्डों में आ चुके है। इसके बाद भी आमजन बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। डा. सैयद रफीक अहमद ने बताया कि अब तक छह मामले कोविड के आ चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के प्रभारी डा. अंगद राणा ने बताया कि अस्पताल में किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोविड जांच कराने से इन्कार न करें। साथ ही मास्क और उचित दूरी का पालन करें।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन तीन हजार से अधिक मामले, 12 हजार से ऊपर पहुंचे एक्‍टिव केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।