विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: दून में आंशिक बादल छाने और बार‍िश का येलो अलर्ट, मौसम व‍िभाग ने दि‍या ताजा अपडेट

Published: Tue, 19 Aug 2025 06:00 AM (IST)

उत्तराखंड में पहाड़ों से मैदानों तक बादल छाए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी समेत ...और पढ़ें

दून में आंशिक बादल छाने और वर्षा का येलो अलर्ट।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
दून में आंशिक बादल छाने और वर्षा का येलो अलर्ट।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारों का सिलसिला जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फिलहाल भारी वर्षा से राहत है। अगले कुछ दिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है। शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र दौर होने की आशंका है।

दून में सोमवार को सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। दिनभर मौसम सुहावना रहा। भारी बारिश से अब कुछ राहत मिलती भी दिख रही है। दून में शाम को आसमान खुल गया और धूप खिल उठी। हालांकि, रात को फिर आसमान में बादल मंडराने लगे और बारिश के आसार बने रहे।

पहाड़ों में भी कहीं-कहीं वर्षा के दौर जारी रहे। उत्तरकाशी में भी कहीं-कहीं झमाझम बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्का भूस्खलन भी हो रहा है। इसके साथ ही कई जगह मुख्य मार्ग भी बार-बार अवरुद्ध हो रहे हैं। अगले कुछ दिन प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ सकता है। हालांकि, कहीं-कहीं मध्यम वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- चकराता के टाइगर फॉल ने धारण क‍िया वि‍कराल रूप, प्रशासन अलर्ट; पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।