Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में लगातार बारिश ने बढ़ाई परेशानी, चेतावनी निशान के करीब बही गंगा

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 07:39 PM (IST)

    ऋषिकेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुँच गया है और बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क कर रही हैं।

    Hero Image
    मुनिकीरेती पुलिस की ओर से गंगा घाटों पर लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। रविवार शाम से शुरू हुई वर्षा मंगलवार को भी पूरी तरह नहीं थमी। लगातार जारी वर्षा के दौर ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।

    सुबह गंगा का जल स्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गया था। बरसाती नदियां भी पूरे ऊफान पर हैं। जगह-जगह जल भराव के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। देर शाम तक भी घने बादल छाए हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मानसून सीजन में पहली बार लगातार वर्षा हो रही है। रविवार शाम करीब सात बजे से वर्षा का दौर शुरू हुआ था और बीस घंटे तक वर्षा जारी रही। उसके बाद बीच-बीच में कुछ देर वर्षा थमी। सोमवार रात से फिर वर्षा शुरू हो गई थी।

    मंगलवार को भी सुबह से रिमझिम वर्षा का दौर जारी रहा। शाम चार बजे बाद फिर से तेज वर्षा शुरू हो गई। जिन जगहों पर पानी कुछ उतरा था वहां जल भराव हो गया। शाम को फिर से तेज हुई वर्षा के कारण बाजारों में सन्नाटे की स्थिति बनी रही। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकले।

    गंगा का चेतावनी स्तर 339.50 मीटर पर है। सुबह दस बजे गंगा का जल स्तर 339.44 मीटर पर पहुंच गया था। चेतावनी निशान से मात्र छह सेंटीमीटर नीचे गंगा बही। हालांकि, दोपहर बाद जल स्तर में कुछ कम आई। दो बजे जल स्तर 339.35 मीटर पर पहुंच गया था।

    शाम पांच बजे जल स्तर 338.94 मीटर रहा। गंगा के साथ ही बरसाती नदियां भर पूरे ऊफान और वेग के साथ बह रही हैं। चंद्रभागा, खारास्रोत, बीन नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है। बीन नदी में कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन लेकर निकले। देर शाम तक भी घने बादल छाए हुए थे। वर्षा से अभी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

    सतर्क रही एसडीआरएफ की टीम

    लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। एसडीआरएफ टीम अलर्ट मोड पर है। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम की ओर से नदियों के निकटवर्ती तमाम लोगों से नदी से दूरी बनाए रखने को सभी स्थानों पर अनाउसमेंट कराया गया।

    नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने पर नदी किनारे बने मकानों में रहने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि किसी सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। टीम ने त्रिवेणी घाट, जानकी पुल व अन्य घाटों का जायजा लिया गया

    लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

    लगातार जारी बारिश के बीच मुनिकीरेती पुलिस भी नदी किनारों पर रहने वालों को अलर्ट कर रही है। मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि खरास्रोत, चंद्रभागा नदी व अन्य संवेदनशील स्थानों पर लाउड हेलर व थाना मोबाइल से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क कर आगाह किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा जा रहा है।