Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खटीमा से नंदानगर तक ग्राउंड जीरो पर रहे सीएम धामी, आपदा प्रभावितों से मिलकर बांटा दुख

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 09:22 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तीन जिलों का दौरा किया। उन्होंने ऊधम सिंह नगर में जनता से मुलाकात की और चमोली में आपदा प्रभावितों से मिले। उन्होंने रुद्रप्रयाग में पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। देहरादून लौटने पर उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

    Hero Image
    जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। फोटो- सूवि

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिनभर ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले में आमजन से संवाद किया और इसके बाद सीधे चमोली पहुंचकर आपदा प्रभावितों का दर्द बांटा।

    यही नहीं, रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी उन्होंने जायजा लिया। देर शाम को देहरादून लौटकर उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा अधिकारियों को विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री धामी शनिवार को पूरे दिन जनता के बीच रहे। सुबह नौ बजे उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आम जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। नंदानगर में उन्होंने आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को साझा किया। उन्होंने पीडि़तों को सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही जीवन को संवारने में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Nainital News: चार गांवों के तीन सौ से भी अधिक परिवारों के सूखे हलक, पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति ठप

    मुख्यमंत्री ने इसके बाद चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। फिर उन्होंने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्निमाण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    रुदप्रयाग से लौटते समय मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के पास मां धारी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की कुशलता की कामना की। शाम को देहरादून लौटने पर उन्होंने अपने आवास पर भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यही नहीं, उन्होंने अधिकारियों के साथ भी बैठक की।