विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Disaster: CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले-राज्य में पूरे वर्षाकाल तक 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे शासन-प्रशासन

Published: Sat, 30 Aug 2025 10:47 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। सूवि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। सूवि

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन पर दिया जोर |
  2. जिलाधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश |
  3. प्रभावितों को मुआवजा शीघ्र मिले मुख्यमंत्री |

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में पूरे वर्षाकाल तक शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में रहे। जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन व सुविधाएं अपेक्षित हों, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा राशि शीघ्रता से उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी व बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं के दृष्टिगत संबंधित जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। साथ ही राहत व बचाव कार्य त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नैनीताल के डीएम से भी वर्षा और सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें किसी प्रकार की देरी न हो।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भूस्खलन से बिजली व्यवस्था चरमराई, बहाल करने में जुटा ऊर्जा निगम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में इन्हें तत्काल सुचारू कराया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डा पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।