विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नहीं हो पाया फैसला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 09:10 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Politics उत्तराखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता के रिक्त पद और प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर पिछले छह दिन से लगातार चर्चाओं का दौर जारी रहने के बावजूद पार्टी इस मामले में फैसला नहीं कर पाई है।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नहीं हो पाया फैसला।
उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नहीं हो पाया फैसला।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Politics उत्तराखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता के रिक्त पद और प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर पिछले छह दिन से लगातार चर्चाओं का दौर जारी रहने के बावजूद पार्टी इस मामले में फैसला नहीं कर पाई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस मामले में फैसला लेने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बीती 26 जून से दिल्ली में उत्तराखंड सदन में डेरा डाले हैं।

गुरुवार सुबह दून से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा व पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात की। विधायक आदेश चौहान व राजकुमार भी प्रदेश अध्यक्ष से मिले। अन्य विधायक उत्तराखंड का रुख कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रीतम सिंह को अभी तक वापस जाने को पार्टी हाईकमान से हरी झंडी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि पंजाब के सियासी घटनाक्रम में पार्टी नेतृत्व की व्यस्तता के चलते उत्तराखंड को लेकर फैसला लेने में देरी हो रही है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पार्टी हाईकमान के स्तर पर सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर फैसला होना है। अन्य किसी तरह का बदलाव नहीं होना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद रिक्त नहीं है, लिहाजा इस बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस पर जल्द फैसला लेंगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने दी मुख्यमंत्री को गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।