विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने दी मुख्यमंत्री को गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Jul 2021 01:37 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Jul 2021 11:02 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लडऩे की चुनौती दी है। ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल।
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल।

जागरण संवाददाता, देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लडऩे की चुनौती दी है। आप ने यहां कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी के रूप में उतारने का एलान किया है।

गुरुवार को दून में पार्टी कार्यालय में आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला, जिसे मुख्यमंत्री बनाया जा सके। पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया, जो अब विधानसभा चुनाव लडऩे का साहस नहीं जुटा पा रहे हैैं। कहा कि अगर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री से चुनाव लड़ते हैैं तो आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल उन्हें टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है। आप का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है और गंगोत्री उपचुनाव लडऩे का मकसद देवभूमि को अयोग्य मुख्यमंत्री से छुटकारा दिलाना है। भाजपा सरकार ने अपने सवा चार साल से ज्यादा के कार्यकाल में राज्य की जनता के साथ एक के बाद एक लगातार छलावे किए हैैं।

आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने का लिया संकल्प

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र जुगरान समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

यह भी पढें- उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्‍मीदवार

 

कचहरी स्थित शहीद स्थल पर उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद सभी आप कार्यकत्र्ताओं ने शहीदों के परिजनों और आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया। इस दौरान आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, संजय भट्ट, दीपक सेलवान, रविंद्र पडियार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड में बड़े बदलाव को लेकर पसोपेश में कांग्रेस नेतृत्व, पढ़ि‍ए पूरी खबर