विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में 10 वर्षीय बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 05:02 AM (IST)

ऋषिकेश में एक दस वर्षीय पुत्री ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्‍य देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: शिवाजी नगर बाबू ग्राम में एक दस वर्षीय पुत्री ने रूढ़ियों की परंपरा को तोड़कर पिता को मुखाग्नि दी। क्योंकि अंतिक संस्कार के वक्त बच्ची का चाचा दूसरे राज्य से समय पर नहीं पहुंच पाया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

घटना ऋषिकेश के शिवाजी नगर बाबू ग्राम की है। यहां के निवासी दीपक थापा (40 वर्ष) की लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को मौत हो गई। इससे घर में मातम छा गया। सूचना राजस्थान रहने वाले मृतक के भाई को दी गई, लेकिन भाई अंतिम संस्कार के वक्त पर शामिल नहीं हो पाया।

पढ़ें-नशे के खिलाफ आवाज उठाकर महिलाओं के लिए 'परमेश्वर' बनी परमेश्वरी

इस पर गंगा तट स्थित चंद्रेश्वर घाट पर मृतक की एक मात्र संतान खुशी (10 वर्ष) ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। बेटी के हाथों पिता का अंतिम संस्कार देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

पढ़ें:-बेटी ने तोड़ी रूढ़ियों की बेड़ियां, पिता का किया अंतिम संस्कार