विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साइबर ठग ने मुख्य सचिव को भेजा लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल, जानिए पूरा मामला

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 21 Jul 2021 10:52 PM (GMT+05:30)

एक साइबर ठग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल भेजकर झांसे में लेने का ...और पढ़ें

एक साइबर ठग ने मुख्य सचिव को भेजा लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल।
एक साइबर ठग ने मुख्य सचिव को भेजा लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। एक साइबर ठग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लाखों का इनाम निकलने का ई-मेल भेजकर झांसे में लेने का प्रयास किया। इस संबंध में शासन की ओर से पुलिस मुख्यालय को शिकायत दी गई। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि संबंधित ई-मेल तौफिक खान हाल निवासी हरिनगर गुरुग्राम (हरियाणा) ने भेजा है। वह मूल रूप से साहपुर, दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है।

साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह उच्चाधिकारियों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बीते दिनों एक ठग ने राज्य के मुख्य सचिव को भी झांसे में लेने की कोशिश की। इसकी शिकायत अनु सचिव ज्योतिर्मय त्रिपाठी ने पुलिस मुख्यालय में की। त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि मुख्य सचिव की ई-मेल आइडी पर पिछले महीने एक संदेश आया, जिसमें लाखों का इनाम निकलने का लालच दिया गया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपित की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुख्ता सूचना मिलने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।

फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर 50 हजार ठगे

फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देकर साइबर ठग ने मसूरी के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली मसूरी के अनुसार रिंकू कुमार पुत्र निवासी बार्लोगंज ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि अज्ञात व्यक्ति की ओर से फेसबुक पर ओमिनी कार का विज्ञापन दिया गया था। जिसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात व्यक्ति ने कार बेचने की बात कहते हुए 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Cyber Crime: तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहे साइबर ठगी के मामले, 558 व्यक्तियों ने गंवाए 1.73 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।