विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में आमजन को 25 मई से मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 21 May 2021 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 04:57 PM (IST)

प्रदेश में यदि कोरोना संक्रमण की गति इसी तरह कम होती रही तो फिर 25 मई से सरकार कोविड कर्फ्यू ...और पढ़ें

25 मई से सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत दे सकती है।
25 मई से सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत दे सकती है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में यदि कोरोना संक्रमण की गति इसी तरह कम होती रही तो फिर 25 मई से सरकार कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायत दे सकती है। इनमें बाजार खुलने का समय, दुकानों को अलग-अलग दिन खोलने व अंतर जिला परिवहन व्यवस्था शुरू करना शामिल है।

प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने पहले रात्रि कर्फ्यू और फिर 24 अप्रैल से सख्ती करते हुए दिन में भी कोविड कर्फ्यू लागू किया। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसमें इसमें हर सप्ताह सख्ती बढ़ाई गई। इसका असर भी दिखा और कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी देखने को मिली। 14 मई के बाद संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। रोजाना संक्रमण के मामलों की जो संख्या एक बार नौ हजार से ज्यादा पहुंच गई थी, गुरुवार को वह चार हजार से नीचे आ गई। 

गुरुवार को 3658 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जबकि 8006 व्यक्ति संक्रमणमुक्त हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों के लिहाज से यह संख्या अभी तक सबसे अधिक है। इससे रिकवरी प्रतिशत भी बढ़कर अब 73.87 तक पहुंच गया है। सरकार संक्रमण के इस आंकड़े पर लगातार नजर रख रही है। यही कारण है कि अब सरकार कर्फ्यू में ढील देने पर विचार कर रही है। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सरकार दुकानें खोलने का समय बढ़ाने, किराना व अन्य दुकानों को अलग-अलग दिन खोलने व बंद करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ यात्री वाहनों का अंतर जिला संचालन किया जा सकता है। शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि 14 मई के बाद कोरोना के मामले घटे हैं। उम्मीद है कि स्थिति जल्द बेहतर होगी। मामले यदि इसी तरह से घटते रहे तो सरकार कुछ रियायत देने पर विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें-शुक्रवार को सात से 12 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकान, किराना और जनरल स्‍टोर; शासन ने जारी किए आदेश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें