Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को सात से 12 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकान, किराना और जनरल स्‍टोर; शासन ने जारी किए आदेश

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 20 May 2021 09:47 PM (IST)

    प्रदेश में शुक्रवार को सरकारी राशन की दुकानें किराने की दुकानें और जनरल स्टोर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। वहीं मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में गुरुवार शाम को आदेश जारी कर दिए हैं।

    Hero Image
    मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में गुरुवार शाम आदेश जारी कर दिए हैं।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार को कोविड कफ्र्यू के दौरान आम जन को खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामान को लेने के लिए ज्यादा मोहलत दी गई है। राशन की दुकानें, जनरल स्टोर, किराने के सामान की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया। दरअसल इससे पहले बीती 17 मई को जारी शासनादेश में राशन की दुकानों, किराने के सामान की दुकानों के खुलने की अवधि शुक्रवार को सुबह सात बजे से 10 बजे तक तय की गई थी। हफ्तेभर से दुकानें बंद होने की वजह से आम जन को होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह राहत देने का निर्णय लिया है। नए शासनादेश में प्रदेशवासियों को दो घंटे ज्यादा जरूरी सामान की खरीददारी का मौका दिया गया है। बीती 17 मई के शासनादेश में केवल यही संशोधन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे तीन और गंगोत्री हाईवे दो स्थानों पर बंद

    दून उद्योग व्यापार मंडल ने की सेवा कार्यों की समीक्षा

    देहरादून : दून उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व ने वर्चुअल बैठक कर कोरोना के दौरान चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के सुख-दुख में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

    गुरुवार को व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत की ओर से उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन सिलिंडर पर पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया। गोयल ने बताया कि इन ऑक्सीजन सिलिंडर को दून उद्योग व्यापार मंडल जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा रहा है। अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि संगठन अपने प्रत्येक व्यापारी के सुख-दुख में साथ खड़ा है। किसी भी व्यापारी को कोई समस्या होती है तो वह संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा सकता है। कार्यकारिणी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल के माध्यम से उन्होंने दीपक गुप्ता के साथ मिलकर जनता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, फ्लो मीटर उपलब्ध करवाए हैं। महासचिव सुनील मेसोन ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने कोविड मरीजों के लिए प्लाज्मा उपलब्ध करवाया है। बैठक में विजय कोहली, देवेंद्र ढल्ला, पीयूष मौर्या, राजेश बडोनी आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- कोरोना से मृत रोडवेजकर्मी के स्वजनों को मिलेंगे दस लाख रुपये

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें