Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून के आसन वेटलैंड में जनवरी में हो सकती है मेहमान परिंदों की गणना

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 19 Dec 2019 09:07 PM (IST)

    कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में प्रवास पर आए परिंदों की विधिवत गणना जनवरी में हो सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां पर प्रवासी परिंदों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

    Hero Image
    दून के आसन वेटलैंड में जनवरी में हो सकती है मेहमान परिंदों की गणना

    देहरादून, जेएनएन। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में प्रवास पर आए परिंदों की विधिवत गणना जनवरी में हो सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां पर प्रवासी परिंदों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। प्रवास पर आने वाली अधिकांश प्रजातियां भी पहुंच चुकी हैं। प्रवासी आसन वेटलैंड में मार्च अंत तक वास करेंगे और फिर अपने गंतव्यों को लौट जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसन वेटलैंड में प्रवासी परिंदों के प्रति रुझान बढ़ाने को हाल ही में वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी में बर्ड फेस्टिवल भी हो चुका है। साथ ही ईको टूरिज्म वन की ओर से आसन वेटलैंड पर प्रमोशनल फिल्म का निर्माण भी कराया गया है। अब जनवरी में विशेषज्ञ परिंदों की विधिवत गणना कर सकते हैं। ऐसे संकेत चकराता वन प्रभाग के एक अधिकारी ने दिए। यहां प्रवासी परिंदों की संख्या 5500 के आसपास पहुंच चुकी है।

    फिलहाल परिंदों की 31 प्रजातियां यहां मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राष्ट्रीय उद्यानों की सैर महंगी, ड्रोन से फोटोग्राफी पर भी लगेगा शुल्क

    इनमें पलास फिश ईगल, रुडी शेलडक, कामन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, फ्यूरीजीनस पोचार्ड, टफ्ड डक, गैडवाल, यूरोशियन विजन, मैलार्ड, स्पाट बिल्ड डक, नार्थन शावलर, नार्थन पिनटेल्स, कामन कूट, कामन टील, कामन मोरहेन, लिटिल ग्रेब, रेड नेप्ड इबिश, लिटिल कारमोरेंट, इंडियन कारमोरेंट, ग्रेट कारमोरेंट, लिटिल इग्रेट, पर्पल हेरोन, ग्रे हेरोन, बार हेडेड गीज, ग्रे लेग गीज, रेड बिल्ड लिओथ्रिक्स, रस्टी टेल्ड फ्लाई केचर, माउंटेन हॉक ईगल, बफ्फ बार्ड वार्बलर व रिफोस गोरगेटेड फ्लाईकेचर शामिल हैं। बर्ड वाचिंग को आने वाले पक्षी प्रेमी भी बोटिंग का मजा भी ले रहे हैं। जीएमवीएन की ओर सेयहां बर्ड वाचिंग टावर भी बनाया गया है। आसन रेंजर जवाहर सिंह तोमर ने बताया कि परिंदों की संख्या अभी और बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें: कार्बेट और राजाजी पार्क के बफर जोन से बाहर होंगे आठ गांव