विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने जिलाधिकारी से की गरीबों को राहत न मिलने की शिकायत, तत्काल राहत पहुंचाने की मांग

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 08:21 PM (IST)

कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पार्टी के जरिए गठित कोविड-19 राहत टास्क फोर्स के सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने राहत कार्यों पर असंतोष जताया।

कांग्रेस ने जिलाधिकारी से की गरीबों को राहत न मिलने की शिकायत, तत्काल राहत पहुंचाने की मांग
कांग्रेस ने जिलाधिकारी से की गरीबों को राहत न मिलने की शिकायत, तत्काल राहत पहुंचाने की मांग

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पार्टी के जरिए गठित कोविड-19 राहत टास्क फोर्स के सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने राहत कार्यों पर असंतोष जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कई जरूरतमंद परिवारों को अभी मदद नहीं मिल पाई है। उन्होंने तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है। 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने देहरादून महानगर क्षेत्र में राहत कार्यों पर असंतोष जताते हुए ऐसे परिवारों का नाम पता मोबाइल नंबर भेजकर उनकी मदद की मांग की जो दिहाड़ी, मजदूरी और ड्राइवरी टेलरिंग जैसे काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण उनकी कमाई नहीं हो रही और उनके सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। 

धस्माना ने डीएम को बताया कि इन लोगों ने उनसे फोन पर संपर्क कर मदद मांगी और अब तक किसी भी तरह की मदद न मिलने की बात कही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया कि लाडपुर निवासी दर्शनी देवी एक एनजीओ में आया का काम करती हैं। परिवार में चार लोग हैं। उनके पति बीमारी के कारण बेरोजगार हैं। ऐसे में उनके सामने खाने का संकट आ गया है।

यह भी पढ़ें: जनता के रुख ने बढ़ाई कांग्रेस नेताओं की चिंता, पढ़िए पूरी खबर

उन्होंने बताया कि जब वो उज्ज्वला कनेक्शन का सिलेंडर लेने सहकारी गैस सेवा राजपुर रोड गई, तो उन्हें गैस देने से मना कर दिया गया और कहा गया कि पैसा देकर ही गैस मिलेगी, जबकि उज्ज्वला के कनैशनधारियों के लिए आजकल गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान सरकार ने किया है। धस्माना ने इसके अलावा लूनिया मोहल्ले के छह परिवारों की परेशानी भी डीएम को बताई और जल्द राहत सामग्री भेजने की मांग की।

यह भी पढ़ें: सीएम, मंत्री, विधायकों और दायित्वधारियों के वेतन में हो सकती कटौती                  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।