Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता के रुख ने बढ़ाई कांग्रेस नेताओं की चिंता, पढ़िए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 07 Apr 2020 02:28 PM (IST)

    प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के माथे पर एक बार फिर जनता के रुख ने बल डाल दिए हैं। दीये जलाने को लोगों के उमड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल दागे।

    जनता के रुख ने बढ़ाई कांग्रेस नेताओं की चिंता, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के माथे पर एक बार फिर जनता के रुख ने बल डाल दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात्रि दीये जलाने को लोगों के उमड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल दागे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि दीये-मोमबत्ती जलाने से कोरोना भागने वाला नहीं है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष ने तब्लीगी जमात के लोगों से कोरोना जांच के लिए खुद आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सरकार का सख्ती करना स्वाभाविक है। कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे भारी जन समर्थन ने कांग्रेस को असहज कर दिया है।

    बीती रविवार रात्रि कोरोना से जंग में एकजुटता प्रदर्शित करने को प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की थी। इससे पहले जनता कर्फ्यू के दिन देर शाम घंटी-थाली बजाने में भी लोगों का यही रुख सामने आया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता के रुख पर ही सवाल किए। उन्होंने कहा कि दीपावली उत्सव नहीं है। कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी जानी है। ऐसे में उत्सव मनाने का औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने जितना पैसा दीये आदि पर खर्च किया है, उतना प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराते तो इससे ज्यादा मदद मिलती।

    मनीष खंडूड़ी ने वितरित किए 75 हजार मास्क

    कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कोरोना से जंग में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने पहले चरण में राज्य में कमजोर व वंचित समूहों और वायरस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही सरकारी एजेंसियों और अस्पतालों को 75 हजार थ्री लेयर मास्क वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह वितरण जय दुर्गा समाज कल्याण संस्था के माध्यम से किया।

    यह भी पढ़ें: सीएम, मंत्री, विधायकों और दायित्वधारियों के वेतन में हो सकती कटौती

    कंट्रोल रूम से भेजेंगे सूचनाएं

    प्रदेश में कोरोना महामारी से जंग में जरूरतमंदों की मदद संबंधी सूचना कांग्रेसी सीधे दिल्ली स्थित एआइसीसी मुख्यालय को सीधे नहीं भेजेंगे। ये सभी सूचनाएं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि कांग्रेस के नई दिल्ली में केंद्रीय मुख्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने उठाई पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को एक वर्ष छूट की मांग

     

    comedy show banner
    comedy show banner