कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- सरकार ने अवरुद्ध किया प्रेमनगर का विकास
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस के शासनकाल में स्थापित सरकारी परियोजनाओं व सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था मगर अब जो लोग रोजगार में हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कांग्रेस के शासनकाल में स्थापित सरकारी परियोजनाओं व सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था, मगर अब जो लोग रोजगार में हैं, उन्हें भी हटाया जा रहा है। सरकार ने प्रेमनगर में विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का काम भी किया है।
यह बातें प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में आई आपदा में उत्तराखंड सहित कई अन्य प्रदेशों के लोग हताहत व प्रभावित हुए हैं। अपनों की खोज में स्वजन बड़ी संख्या में जोशीमठ पहुंच रहे हैं। इनके ठहरने, खाने-पीने आदि की कोई व्यवस्था स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।
उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा। बैठक में कैंट विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान, महेंद्र, अशोक वर्मा, अमित आर्या, महेश शर्मा, अनिल ग्रोवर, राजीव पुंज, राजेश बाली, मोहित ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पोस्टर का विमोचन
मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पोस्टर का शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपने आवास पर विमोचन किया। इस दौरान कोश्यारी ने संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन और प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि संगठन निरंतर समाज के हित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, गीता रावत, मंजू नेगी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।