Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में चलाया जनजागरण अभियान, कहा-पूरी तरह से विफल रही सरकार

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jul 2020 03:29 PM (IST)

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने विकासनगर में जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार ने जमकर निशाना साधा।

    कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में चलाया जनजागरण अभियान, कहा-पूरी तरह से विफल रही सरकार

    विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, जो वायदे जनता से किए थे, सरकार उसके विपरीत कार्य कर रही है। भाजपा की सरकारों ने जनता को ठगने का काम किया है। आमजन, किसानों युवा, बेरोजगार और छात्रों को यह सरकार कोई भी राहत नहीं पहुंचा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम और अनियंत्रित हुई महंगाई के विरोध में जन जागरण कार्यक्रम विकासनगर विधानसभा की बद्रीपुर ग्रामसभा पहुंचा। यहां  स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बद्रीपुर चौक पर धरना दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन निरंतर चलाती रहेगी। 

    इस दौरान शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता जब विपक्ष में थे, तो डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के दामों को लेकर झूठी नौटंकी करते थे। जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अधिक होने के बावजूद कांग्रेस की नेतृत्व की सरकार ने इस दाम को नियंत्रित रखने का काम। पर आज जब कच्चे तेल का दाम अपने निम्नस्तर पर हैं, तो यह सरकार तेल के दामों में वृद्धि कर इस देश की जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। 

    यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए रुड़की महापौर गौरव गोयल, 12 निर्दलीय पार्षदों ने भी ली सदस्यता

    इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील पुंडीर ने कहा कि सरकार करोना के इस काल में पूर्ण रूप से विफल रही है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगार है, शिक्षा-स्वास्थ्य की कोई नीति नहीं है, लेकिन इनके नेता सिर्फ करोना से नहीं कांग्रेस की सरकारें तोड़ने में व्यस्त हैं। इस अवसर पर सभासद गिरीश सप्पल, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, पूर्व प्रधान मोहर सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, राजवीर सिंह पवार, विनय सिंह, आयुष चौहान, बाबूराम, वीरेंद्र सिंह, गोविंद दौलत, जगदीश, आदि समेत कई कांग्रेस और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    यह भी  पढ़ें: सांसद अजय भट्ट बोले, देवस्थानम एक्ट को स्थगित करे सरकार