Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा में शामिल हुए रुड़की महापौर गौरव गोयल, 12 निर्दलीय पार्षदों ने भी ली सदस्यता

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jul 2020 08:44 PM (IST)

    महापौर गौरव गोयल 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। गोयल ने कहा कि सभी समर्थकों से सोच-विचार करने के बाद ही पार्टी में वापस लौटने का फैसला लिया है।

    भाजपा में शामिल हुए रुड़की महापौर गौरव गोयल, 12 निर्दलीय पार्षदों ने भी ली सदस्यता

    देहरादून, जेएनएन। रुड़की के महापौर गौरव गोयल 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। गोयल ने कहा कि सभी समर्थकों से सोच-विचार करने के बाद ही पार्टी में वापस लौटने का फैसला लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की शहर के महापौर के भाजपा में शामिल होने की खबरें शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर चलती रहीं और देर शाम महापौर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एलान किया था कि वह 12 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। पिछले साल रुड़की में नगर निगम के चुनाव हुए। भाजपा से बगावत कर गौरव गोयल चुनाव मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के उम्मीदवार मयंक गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा को तब जोर का झटका लगा। इसी बीच नौ माह से महापौर गोयल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगती रही। हालांकि गौरव गोयल इससे इनकार करते रहे। 

    पहले जीते निर्दलीय, फिर थामा दलों का हाथ 

    उत्तराखंड बनने के बाद अब तक रुड़की में दो बार नगर पालिका का चुनाव हुआ है। जबकि दो बार ही नगर निगम का चुनाव हुआ है। कांग्रेस से बगावत कर दिनेश कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

    यह भी पढ़ें: रुड़की में सियासी मजबूती के लिए भाजपा ने चला दांव

    इसके बाद मौजूदा विधायक ने भी नगर पालिका का चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ा था। इसके बाद वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वर्ष 2013 में नगर निगम के चुनाव हुए। इसमें यशपाल राणा ने बतौर निर्दलीय जीत हासिल की। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2019 में नगर निगम के चुनाव में गौरव गोयल भाजपा से बगावत कर चुनाव जीते।

    यह भी  पढ़ें: सांसद अजय भट्ट बोले, देवस्थानम एक्ट को स्थगित करे सरकार