विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग को बनाया मुद्दा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 24 Mar 2021 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 01:49 PM (IST)

पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड आफ आनर और अब प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को ...और पढ़ें

कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग को बनाया मुद्दा।
कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, सरकारी धन के दुरुपयोग को बनाया मुद्दा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड आफ आनर और अब प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकाप्टर की सुविधा देने पर कांग्रेस ने तीखे सवाल दागे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ दल सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रहा है। कांग्रेस को इन दिनों भाजपा पर हमले बोलने का अच्छा-खासा मौका मिला हुआ है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बीते रोज बागेश्वर में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आफ आनर पर कांग्रेस तीखे सवाल दाग चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कौशिक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। क्या उन्हें मालूम नहीं था कि वह अब मंत्री नहीं हैं। भाजपा और उसके नेता सत्ता के मद में चूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बारे में सरकारी हेलीकाप्टर सेवा के दुरुपयोग की जानकारी सामने आ रही है। यह आश्चर्यजनक है। 

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी सवाल दागा कि मदन कौशिक ही नहीं, भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा भी राज्य के सरकारी हेलीकाप्टर का दुरुपयोग कर रही हैं। वह हेलीकाप्टर से लखीमपुर खीरी गईं। भाजपा के नेता प्रोटोकाल के उल्लंघन के साथ सरकारी धन का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर हेलीकाप्टर के साथ रेखा वर्मा का फोटो भी पोस्ट किया।

किशोर ने कहा, संतों को जल्द हो भूमि आवंटन

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर हरिद्वार कुंभ में संतों को शिविर स्थापना को जल्द भूमि आवंटन करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि संतों को शिविर स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन व अन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में देरी हो रही है। उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुंभ में उन्हें समय पर भूमि व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो गईं थीं। उन्होंने साधु समाज को हो रही परेशानी का निदान करने के लिए मेलाधिकारी को निर्देश देने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- अब निर्दलीय विधायक कैड़ा ने की मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की पेशकश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें