विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कसरत

By Edited By:
Published: Mon, 09 Sep 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:35 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की कसरत में जुट गई है। सत्तारूढ़ दल भाजपा को ...और पढ़ें

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कसरत
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन की कसरत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की कसरत में जुट गई है। सत्तारूढ़ दल भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशियों की ढूंढ शिद्दत से की जा रही है। जिला प्रभारियों को दौरा कर बैठक करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिए हैं। 

प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना कर चुकी कांग्रेस पंचायत चुनाव में हथियार डालने के मूड में नहीं है। पार्टी के इस बढ़े मनोबल की वजह नगर निकाय चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। 

यही नहीं लोकसभा चुनाव के बाद हुए दो नगर निकायों के चुनाव में भी कांग्रेस को शत-प्रतिशत कामयाबी मिली। अब पार्टी को भरोसा है कि पंचायत चुनाव में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पंचायत चुनाव की रणनीति पर पार्टी काफी पहले से काम कर रही है। 

प्रत्याशियों के चयन को लेकर जिला प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब सभी जिला प्रभारियों को प्रत्याशियों को चुनने का काम पूरा करने के लिए जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में नैनीताल जिले में प्रभारियों के दौरे तय किए गए। 

नैनीताल जिले से फीडबैक लेकर कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी प्रत्याशियों के चयन की कवायद तेज की जा रही है। हालांकि अभी प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इस कारण कांग्रेस की नजरें प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संभावित प्रत्याशियों पर भी गड़ी हुई हैं। 

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुविधाओं पर हरीश रावत ने साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारियों को जिलों का दौरा करने को कहा गया है। प्रभारी जिलों के साथ ही ब्लॉक स्तर पर बैठकें करेंगे। इन बैठकों में पूर्व मंत्री, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, सांगठनिक जिला इकाइयों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। जिलों से रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सरकार ने राजभवन से वापस मंगाया पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं को लेकर जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।