यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला-मुनीकीरेती और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला-मुनीकीरेती और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई और कृषि कानून के खिलाफ दोनों सरकारों का 14 बीघा चौराहे पर पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार का किसानों के हित से कोई लेना देना नहीं है।
केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानून को वापस लेने की मांग और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला-मुनीकीरेती के साथ ही युवक कांग्रेस ने हल्ला बोलाष कार्यकर्ताओं ने 14 बीघा स्थित चंद्रभागा पुल के समीप केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। आम आदमी और देश के किसानों के हित से सरकार को कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पेश किया गया आम बजट सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है, जबकि देश का किसान काले कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है। आम आदमी महंगाई के कारण हताश और बेहद निराश है। उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस लेने तथा महंगाई को नियंत्रण करने की मांग सरकार से की। इस मौके पर उत्तम असवाल, दिनेश भट्ट, रोहित चौहान, अभ्यय श्रीवास्तव, संदीप भंडारी, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, संदीप चौहान, अनिल पुंडीर, मोहित उनियाल, ऋतिक कुमार, पर्वत बहुगुणा, अमन खरोला, अमन थपलियाल आदि उपस्थित थे
