विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2021: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र बोले, विकास के साथ ही रोजगार सृजन करेगा नया बजट

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 06:35 PM (IST)

Union Budget 2021 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम बजट को देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप बताया है। उन्होंने वित्त ...और पढ़ें

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र बोले, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना है बजट।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र बोले, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना है बजट।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Union Budget 2021 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम बजट को देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरुप बताया है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति नजर आती है। यह ऐसा बजट है जो भारत के विकास के पथ पर अग्रसर करेगा और रोजगार सृजन करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में 100 नए सैनिक स्कूलों को खोलने का प्रविधान किया गया है। यह उत्तराखंड की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे प्रदेश को फायदा होने की उम्मीद है। 

सोमवार को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह बजट मुख्य रूप से छह स्तंभों पर आधारित है। इसके तहत स्वास्थ्य कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं आधारभूत संरचना, समावेशी विकास, नवाचार, मानव पूंजी में नव जीवन का संचार और न्यूनतम सरकार व अधिकतम शासन पर विशेष फोकस किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने कोरोना जैसी महामारी व विपरीत परिस्थितियों के बीच संतुलित बजट दिया है। बजट में किसानों व गांव का भी ख्याल रखा गया है और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही स्वस्थ व सुरक्षित भारत की अवधारणा को मजबूत दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने की आधारशिला को भी यह बजट मजबूत से सामने रख रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री स्वस्थ्य भारत योजना के तहत छह सालों में 64 हजार करोड़ रुपये खर्च कर स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

इससे उत्तराखंड को भी फायदा होगा। बजट में शहरी क्षेत्रों में जल-जीवन मिशन लांच करने और शहरी क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लांच करने की बात कही गई है। इससे प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कोष बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क के निर्माण से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Cabinet Meet: दो को होगी मंत्रिमंडल की बैठक, बजट समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला