विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Cabinet Meet: दो को होगी मंत्रिमंडल की बैठक, बजट समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 01:35 PM (IST)

Uttarakhand Cabinet Meeting राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दो फरवरी को सचिवालय में वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में ...और पढ़ें

Uttarakhand Cabinet Meet: दो को होगी मंत्रिमंडल की बैठक।
Uttarakhand Cabinet Meet: दो को होगी मंत्रिमंडल की बैठक।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Cabinet Meeting राज्य मंत्रिमंडल की बैठक दो फरवरी को सचिवालय में वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में राज्य के आगामी बजट और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले सत्र की तिथि समेत अन्य विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार सोमवार को बजट पेश कर दिया है। ऐसे में राज्य को किन-किन योजनाओं में लाभ मिला, इसे लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। इस सबको देखते हुए राज्य सरकार भी अपने बजट की तैयारियों में जुट गई है। माना जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में बजट प्रस्तावों को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसकी तिथि तय होनी बाकी है। इस बारे में भी दो फरवरी को फैसला लिया जा सकता है। साथ ही हरिद्वार कुंभ समेत अन्य विषयों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

आज जारी हो सकती है सिनेमाघरों पर एसओपी

केंद्र सरकार द्वारा पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने को लेकर लिए गए निर्णय पर प्रदेश में भी सोमवार को एसओपी जारी हो सकती है। यहां भी पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल सकते हैं। प्रदेश में अभी सिनेमाघर पचास फीसद क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं। अब केंद्र ने इन्हें पूरी क्षमता के साथ चलाने का निर्णय ले लिया है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही संचालकों को केंद्र की भांति ही कोविड-19 से रोकथाम के लिए जारी किए गए सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराने को कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने लोक कलाकारों के लिए रखा उपवास, सरकार से की ये मांग