Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बढ़ने लगा है शीत प्रकोप, पहाड़ों में पाले से जनजीवन प्रभावित; जानें आज के मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 07:55 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Today लंबे समय से मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन पाले और कोहरे की समस्या बनी रहेगी। तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    Hero Image
    उत्तराखंड में बढ़ता जा रहा शीतलहर का प्रकोप

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में शीत प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्के हिमपात की आशंका है। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    वहीं बात करें प्रदेश में बीते दिनों की तो रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली। शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहे। सुबह-शाम दून में भी सर्दी सितम ढाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है।

    उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

    उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

    शहर - अधिकतम - न्यूनतम 

    देहरादून (18 दिसंबर) - 20.0 - 07.0

    (19 दिसंबर) - 20.0 - 07.0

    हरिद्वार (18 दिसंबर) - 21.0 - 06.0

    (19 दिसंबर) - 21.0 - 05.0

    कोटद्वार (18 दिसंबर) - 21.0 - 05.0

    (19 दिसंबर) - 20.0 - 04.0 (डिग्री सेल्सियस में)

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    दोपहर में धूप खिलने से राहत 

    शिक्षानगरी में रविवार को सुबह व शाम मौसम सर्द बना रहा। वहीं, दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर, रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

    शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को अलसुबह वातावरण में कोहरा छाया रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और सुबह करीब आठ बजे धूप खिल आई। जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बादलों की आमद से बढ़ी ठिठुरन, पाले व कोहरे का यलो अलर्ट