विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण को नकारा

By Edited By:
Published: Sat, 16 Nov 2019 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 01:22 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि टीएचडीसी का निजीकरण नहीं किया जा रहा है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण को नकारा
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण को नकारा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीएचडीसी के निजीकरण की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। यही नहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की ओर से सरकार पर किए गए हमले को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी ने गलत फीड किया है। उन्होंने राफेल मामले पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। 

ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर तीखा हमला बोला। हरीश रावत ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधने के साथ ही बीती 14 नवंबर को ऋषिकेश में टीएचडीसी कार्यालय पर उपवास भी किया था। इस मामले में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बात को न बढ़ाने वाले अंदाज में कहा कि हरीश रावत हमारे बड़े भाई हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। 
टीएचडीसी के निजीकरण की चर्चाओं पर खुद इसके अधिकारी-कर्मचारी आपत्ति जता चुके हैं। यह जरूर है कि तमाम छोटे सार्वजनिक उपक्रम जिन पर नॉन प्लानिंग का ज्यादा बजट खर्च हो रहा है उनका मर्जर किया जा रहा है। राफेल मामले को लेकर उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राजनीति में आक्षेप लगते हैं, पर व्यक्ति को हल्की भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। राहुल जिस परिवार से आते हैं वह कई वर्षों से राजनीति से जुड़ा रहा है। ऐसे में उन्हें मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।