Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UKSSSC Paper Leak Case: सीएम धामी ने अपनाया सख्‍त रुख, गड़बड़ी वाली भर्ती परीक्षाएं की जाएंगी निरस्त

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 09:03 PM (IST)

    UKSSSC Paper Leak Case मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए।

    Hero Image
    UKSSSC Paper Leak Case मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून : UKSSSC Paper Leak Case  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए। परीक्षाओं में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने और गैंगस्टर व पीएमएलए में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में आयोग में भर्ती घोटाले ( UKSSSC Paper Leak Case ) के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग की भर्ती परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल खड़े होने का मामला गंभीर है।

    • इस मामले में पुलिस की जांच में और तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों को चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
    • मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों की अवैध संपत्ति जब्त की जाए। सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाए।

    दागी व्यक्तियों की नियुक्ति हो निरस्त

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो परीक्षाएं साफ-सुथरे ढंग से गतिमान हैं, उन्हें सुचारू रूप से समय पर संपन्न कराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिलने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं में दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

    आयोग में शीघ्र हो अध्यक्ष की नियुक्ति

    उन्होंने आयोग (UKSSSC) को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र अध्यक्ष की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। साथ ही सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने के निर्देश उन्होंने दिए।

    बैठक में मुख्य सचिव डा सुखबीर सिंह संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार व मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली उपस्थित रहे।

    UKSSSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले की हो सीबीआइ जांच: हरीश रावत