Dehradun: राज्यपाल से मिले CM धामी, UCC मुद्दे पर चर्चा के लगाए जा रहे कयास; मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी आशंका
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) के दृष्टिगत विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने और मंत्रिमंडल में फेरबदल समेत विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। उत्तराखंड में UCC लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) के दृष्टिगत विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने और मंत्रिमंडल में फेरबदल समेत विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की।
मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। इस सिलसिले में गठित विशेषज्ञ समिति ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है, जो शीघ्र ही सरकार को मिल जाएगा। इसके बाद विधिक परीक्षण कराकर सरकार इसे कानूनी रूप देगी। इसके लिए जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की पिछले कई दिनों से चर्चा है। साथ में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर हैं।
राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों समेत अन्य विषयों पर हुई चर्चा
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री धामी की राज्यपाल से मुलाकात को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। यद्यपि, मुख्यमंत्री की मुलाकात को शिष्टाचार बताते हुए जानकारी दी गई कि इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों समेत सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।