Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई, कहा- इनके नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा देश

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 08:48 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व में भारत की प्रगति और विश्व में बढ़ती पहचान के लिए बधाई दी। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने मोदी को नए भारत का निर्माता बताते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

    Hero Image
    भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर पीएम को बधाई दी। जागरण

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित हो रही है। उनके नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का काम हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हाेंने भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को नए भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। साइंस एवं टेक्नोलाजी, इनोवेशन के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। कई नये ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

    कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को देश और दुनिया के सामने रखा है। प्रत्येक भारतवासी के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका नेतृत्व हम सभी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बदरी विशाल और बाबा केदार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है।