विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Dehradun : मालदेवता में फटा बादल, सात घर बहे, दो लोग लापता, सौंग नदी पर बना पुल टूटा

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 06:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 07:05 AM (IST)

Cloudburst in Dehradun बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया। यहां मालदेवता में बादल फटने से सात ...और पढ़ें

Cloudburst in Dehradun : सौंग नदी पर बना पुल टूटा । जागरण
Cloudburst in Dehradun : सौंग नदी पर बना पुल टूटा । जागरण

टीम जागरण, देहरादून : Cloudburst in Dehradun : शुक्रवार को देर रात बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया। देर रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है जो कहर बनकर टूट रहा है।

देर रात देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है।

स्टेडियम के सामने से थानो रोड बंद

पुल टूटने से पुलिस ने रायपुर स्टेडियम के सामने से थानो रोड बंद कर दी है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए व मुख्यमंत्री ने निर्देश पर यह मांग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Video : 

बताया गया कि गुरुवार देर रात को भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई लोग घरों में फंस गए। एसडीआरएफ की टीम मालदेवता के रास्ते रेस्क्यू करने के लिए निकली, लेकिन वहां मार्ग बाधित होने के कारण टीम पैदल ही मौके पर पहुंचीं। अभी आपदा में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है।

टपकेश्‍वर मंदिर में पुल बहा

देहरादून शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई मूसलधार वर्षा से सड़क व पुलों समेत रिहायशी कालोनियों आदि में भारी नुकसान हुआ। शनिवार को जनजीवन प्रभावित रहा। भारी वर्षा से सुबह पूरा शहर जलमग्न रहा।

इस दौरान टपकेश्वर महादेव मंदिर के बाहर बह रही तमसा नदी का पानी मंदिर में पहुंच गया और मंदिर के दो परिसरों को जोड़ रहा लोहे का पुल बह गया। बिंदाल, रिस्पना व सुसवा नदी पूरा दिन उफान पर रहीं। नदियों के किनारे मलिन बस्तियों पर दिनभर खतरा मंडराता रहा। कई जगह पर नाले की सुरक्षा दीवार ढह गई।

बड़े नाले ओवरफ्लो होने से पानी कालोनियों में घुस गया और लैंसडौन चौक, बुद्धाचौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, पलटन बाजार, धामावाला, कारगी चौक व बंजारावाला में जलभराव हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंच नुकसान का जायजा लिया और टूटा हुआ पुल शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।

नदी में गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई पांच की जान

थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में फंस गयी। कार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर पांच लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्‍थगित किए अपने सभी कार्यक्रम

सरखेत मालदेवता में आपदा के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मंत्री आपदा प्रभावित इलाके में जायजा लेने पहुंचे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह आज पूरा दिन आपदा प्रभावित इलाके में रहकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूटा

वहीं कुछ जानवरों के बहने की भी सूचना है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बहे

देहरादून में शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश के बाद मालदेवता क्षेत्र के सरखेत गांव क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए। मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मालदेवता सरखेत ग्राम से 40 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है।

टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर

तेज वर्षा के कारण देहरादून के टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर आ गई। इस कारण यहां मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर में जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

सौंग नदी अपने पूरे ऊफान पर

डोईवाला में सौंग नदी अपने पूरे ऊफान पर है। यहां नदी किनारे बसे केशवपुरी और राजीव नगर के लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। कई लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

भोगपुर में महादेव खाला भी ऊफान पर है। यहां तेलपुरा गांव में घरों में पानी घुस गया है। रायवाला के समीप ठाकुरपुर नेपाली फार्म में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। ऋषिकेश के ठाकुर पुर गांव के भीतर भी जलभराव की स्थिति बन गई है।