Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Christmas पर पहाड़ों की रानी Mussooie ने किया पर्यटकों का स्‍वागत, पार्किंग फुल, होटल और गेस्ट हाउस 80% तक बुक

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 12:43 PM (IST)

    Christmas 2022 वीकेंड और क्रिसमस के चलते पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी में उमड़े हैं। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का मसूरी आना शुरू हो गया था। शनिवार शाम तक मसूरी के होटल और गेस्ट हाउस में 70 से 80 प्रतिशत आक्युपेंसी दर्ज की गई।

    Hero Image
    Christmas 2022 : मसूरी के होटल और गेस्ट हाउस में 70 से 80 प्रतिशत आक्युपेंसी दर्ज की गई।

    संवाद सहयोगी, मसूरी : Mussooie Hotel Bokking : वीकेंड और क्रिसमस के चलते पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी में उमड़े हैं। इससे मसूरी के बाजार और पिकनिक स्पाट पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। शनिवार शाम तक मसूरी के होटल और गेस्ट हाउस में 70 से 80 प्रतिशत आक्युपेंसी दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का मसूरी आना शुरू हो गया था। रविवार को भी मसूरी के बाजारों, मालरोड व समीपवर्ती पर्यटन स्थल जैसे कैम्‍पटी फाल, बुराशखंड धनोल्टी, कंपनी गार्डन, जार्ज एवरेस्ट, लालटिब्बा, चार दुकान व भट्टा फाल में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रही।

    पर्यटकों की अच्छी आमद से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारी खुश नजर आए। इस संबंध में मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम तक होटलों में 70 से 80 प्रतिशत पर्यटकों की आक्युपेंसी दर्ज हो चुकी थी। रविवार को यह और बढ़ सकती है।

    क्रिसमस मनाने चकराता में उमड़े पर्यटक, बाजार में रौनक

    क्रिसमस मनाने के लिए चकराता में पर्यटकों की आमद बड़ने पर स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। बाजार में पसर रहा सन्नाटा भी टूटा। शनिवार को चकराता बाजार में रौनक दिखाई दी। चकराता का व्यवसाय केवल पर्यटन पर ही निर्भर है।

    क्रिसमस मनाने के लिए शनिवार को दिन से ही चकराता में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि, यहां पर मौसम गुमसुम व ठंडी हवाओं के चलने से काफी ठंड है। इसके बाद भी पर्यटक ने अपना रुख चकराता में किया।

    यह भी पढ़ें :  वीकेंड पर पड़ा Christmas तो गुलजार हुए उत्‍तराखंड के पर्यटन स्‍थल, नैनीताल में जुटी सैलानियों की भीड़

    हरियाणा, पानीपत व नोएडा एनसीआर से आए पर्यटक मयंक गुप्ता विनीत अग्रवाल, शशांक त्यागी, जैस्मिन दूसेजा, हिमानी चौधरी, रेखा अग्रवाल, मोनिका गुप्ता आदि का कहना है कि चकराता अपने आप में बहुत मनोहारी है। हम लोग पहली बार चकराता आए हैं और चकराता की खूबसूरती देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर्यटकों ने कहा कि चकराता में अच्छी पार्किंग, रेस्टोरेंट की जरूरत है। यहां की पहाड़ियां, वातावरण चकराता को अन्य हिल स्टेशन से अलग बनाती है।

    वहीं पर्यटक बेसब्री से हिमपात का इंतजार भी कर रहे हैं। पर्यटकों के आने से चकराता व आसपास के क्षेत्रों में होटल, होमस्टे व रिजार्ट 90 फीसद फुल हो गए हैं। ज्यादातर पर्यटक आनलाइन बुकिंग करवा चुके हैं।