Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2021: छठ पर अब महिलाओं को नहीं होगी दिक्कत, नगर निगम ने तैयार किए छठ पार्क और सूर्य मंदिर

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 06 Nov 2021 02:34 PM (IST)

    Chhath Puja 2021 अब महिलाओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलते पानी में सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए दून शहर में महिलाओं को टपकेश्वर मंदिर और मालदेवता जाना पड़ता था लेकिन अब नगर निगम ने ब्रह्मपुरी में छठ पार्क बना दिया है।

    Hero Image
    Chhath Puja 2021: छठ पर अब महिलाओं को नहीं होगी दिक्कत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Chhath Puja 2021 छठ पूजन के लिए अब महिलाओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलते पानी में सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए दून शहर में महिलाओं को टपकेश्वर मंदिर और मालदेवता जाना पड़ता था, लेकिन अब नगर निगम ने ब्रह्मपुरी में छठ पार्क बना दिया है। इसमें जल का कुंड तैयार किया गया है और नहर के जरिये इसमें पानी आएगा। शुक्रवार शाम महापौर सुनील उनियाल गामा ने निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूर्य देव के मंदिर में दर्शन भी किए। महापौर ने दावा किया कि अमृत योजना के तहत उत्तराखंड में बनने वाला यह पहला सूर्य देव मंदिर व छठ पार्क हैं। आपको बता दें कि आठ नवंबर से नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू होगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर ने बताया कि रविवार तक निर्माण से संबधित सभी कार्य पूरे करने का आदेश दिया गया है, ताकि छठ पूजन पर सोमवार को पार्क का उद्घाटन किया जा सके। छठ पार्क में एक नहर भी तैयार की जा रही है। यह नहर पानी के भराव व उसकी निकासी के लिए सहायक होगी। छठ पार्क में ड्रेनेज प्रक्रिया मजबूत रहे, इसके पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वार्ड संख्या-74 ब्रह्मपुरी में पिछले लंबे समय से जनप्रतिनिधि व आमजन छठ पार्क बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक से लेकर महापौर तक गुहार लगाई गई, तब जाकर अमृत योजना में यह कार्य मंजूर हो पाया।

    शुक्रवार को निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप समेत निरीक्षण के दौरान महापौर गामा ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया। महापौर ने कहा कि साढ़े छह बीघा भूमि पर बने इस छठ पूजा पार्क से पूर्वांचल समाज के जन को छठ पूजा पर सहूलियत होगी। पूजा-अर्चना करने को अलग से एक कुंड स्थापित किया गया है। पास में ही छोटी नहर का भी निर्माण किया गया है, जिसके जरिये श्रद्धालु भगवान सूर्य को जल अर्पित कर सकेंगे। महापौर ने कहा कि 75 लाख रुपये की धनराशि से पूरी होने वाली इस परियोजना में भगवान सूर्य देव के मंदिर का निर्माण भी किया गया है। छठ पार्क के समीप फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Yamunotri Dham: शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट, अब खरसाली में होंगे मां के दर्शन