Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chardham Yatra शुरू होने में बचे बस चार दिन, मुख्‍य सचिव पहुंचे बदरी-केदारनाथ; लिया जायजा

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 04:23 PM (IST)

    Chardham Yatra 2025 चारधाम यात्रा शुरू होने में अब बस चार दिन शेष हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम का दौरा किया और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    Hero Image
    Chardham Yatra 2025 : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। सूवि

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू होगी। इससे पहले शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य सचिव ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अपने इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में हिंदी नहीं ये होगी आम बोलचाल की भाषा, एक लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बनाए गए वैली ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस पुल का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में और अधिक सुविधा और सुगमता प्राप्त होगी। उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन रेन शेल्टरों में एलईडी साइनेज लगाए जाने चाहिए, ताकि यात्रियों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सके कि शौचालय, मेडिकल सहायता और अन्य जरूरी सुविधाएं किस स्थान पर उपलब्ध हैं।

    मुख्य सचिव ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कतार में खड़े यात्रियों को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि वे ठंडे मौसम में भी आरामदायक अनुभव प्राप्त कर सकें। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी के किनारे बने आस्था पथ तक की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और वहां स्थापित शौचालयों की स्थिति को परखा।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सीजन में पहली बार पारा 40 पर; और बढ़ेगी गर्मी

    इसके साथ ही उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में बने सभी कॉटेजों की मरम्मत समय पर पूरी की जाए और उनकी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरी कर ली जाएं।

    बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों किया निरीक्षण

    गोपेश्वर : मुख्य सचिव आनंद वर्धन अपने तय कार्यक्रमानुसार शनिवार को बदरीनाथ धाम भी पहुंचे। मुख्य सचिव ने बदरीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बद्रीश व शेष नेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कार्यदायी संस्था को सिविक एमिनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्यों को मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हॉस्पिटल को अगस्त तक हैंडओवर करने और रिवर फ्रंट के एफ व जी फेस के कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।