Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सीजन में पहली बार पारा 40 पर; और बढ़ेगी गर्मी

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 05:00 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में गर्मी अपने चरम पर है। देहरादून में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ता है। नैनीताल समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather: सूरज के तेवर तल्ख हैं और पारा तेजी से चढ़ रहा है। File Photo

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शुष्क मौसम में सूरज के तेवर तल्ख हैं और पारा तेजी से चढ़ रहा है।

    इस सीजन में पहली बार उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके साथ ही देहरादून में पारे ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल समेत प्रमुख पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और तेजधूप खिलने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पहलगाम से देहरादून लौटे परिवार ने सुनाई आपबीती, कहा- 'ऐन वक्त पर कार्यक्रम न बदलता, तो...'

    भीषण गर्मी ने छुटाए पसीने

    शुक्रवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। दोपहर हाेते-होते धूप और तेज हो गई और भीषण गर्मी ने पसीने छुटाए। झुलसाने वाली धूप और तपिश ने दूनवासियों को बेहाल किया। जबकि, दोपहर बाद गर्म हवा के थपेड़े भी परेशानी बढ़ाते रहे।

    पहाड़ों में भी तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान में उछाल आया। प्रदेश में पहाड़ से मैदान तक पारा तेजी से चढ़ रहा है। इसके साथ ही रुड़क सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में खौफ, कई ने रद कराए टिकट; बोले 'नहीं जाना कश्मीर, उत्तराखंड ही ठीक'

    वहीं, इसके साथ ही इस सीजन में प्रदेश में कहीं भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहली बार पहुंचा है। इसके अलावा दून में भी रिकॉर्ड 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह वर्ष 2022 के बाद अप्रैल में सर्वाधिक है। दून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, नैनीताल में भी तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी बेहाल कर रही है।

    यलो अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।