Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाल फिल्म गोपी बघ्घा की कहानी के किरदारों को दास्तानगोई से किया जीवंत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:57 AM (IST)

    एशियन स्कूल में स्पिक मैके की ओर से आयोजित दास्तानगोई में कहानी के किरदारों को जीवंत किया गया। इसका शुभारंभ कैम्ब्रियन हॉल के प्रधानाचार्य डॉ. एससी बयाला ने किया।

    बाल फिल्म गोपी बघ्घा की कहानी के किरदारों को दास्तानगोई से किया जीवंत

    देहरादून, [जेएनएन]: एशियन स्कूल में स्पिक मैके की ओर से आयोजित  दास्तानगोई में कहानी के किरदारों को जीवंत किया गया। इसका शुभारंभ कैम्ब्रियन हॉल के प्रधानाचार्य डॉ. एससी बयाला ने किया। 

    इस दौरान वैलेनटाइना त्रिवेदी व अनुजा जैमन ने प्रसिद्ध विधा दास्तानगोई के द्वारा सत्यजीत रॉय की बाल फिल्म गोपी बघ्घा की कहानी को प्रस्तुत किया। दास्तानगोई कहानी प्रस्तुत करने की एक खूबसूरत विधा है, जिसमें कथा का वर्णन करने की सुंदरता व भाषा सौंदर्य दिखाई देता है। वैलेनटाइना त्रिवेदी जिनका शौक कहानी पढ़ना और सुनाना है और दिल्ली की कलाकार अनुजा, इस विधा को आगे बढ़ाने के कार्य में लगी हैं। वह लुप्त होती इस विधा को नया आयाम दे रही हैं। उन्होंने अपने सुंदर अंदाज में दास्तानगोई के माध्यम से कहानी सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहानी के दो प्रसिद्ध पात्रों को उपेंद्र किशोर रॉय चौधरी ने जीवंत रूप में दिखाया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य एके दास, मिडिल स्कूल कोऑर्डिनेटर मुकेश नांगिया, मुख्य अध्यापिका कल्पना ग्रोवर आदि उपस्थित रहे। स्कूल की हेड गर्ल मनीषा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    यह भी पढ़ें: इस फिल्‍म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बचपन के किरदार में दिखेंगी स्वर्णिम

    यह भी पढ़ें: दून में पहली बार बादी गायन शैली, गूंजे लोक संस्कृति के रंग

    यह भी पढ़ें: 'मेरी आवाज मेरी पछ्यांण' में गायकों ने दिखाया हुनर