Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बादल, मैदानी इलाकाें में ख‍िली चटक धूप, यहां जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 08:11 PM (IST)

    देहरादून समेत कई इलाकाें में आंशिक बादलों के बीच धूप के भी दर्शन होते रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम तक वर्षा और बर्फबारी के आसार बने रहे। मंगलवार काे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और चटक धूप खिलने की संभावना है।

    Hero Image
    पहाड़ों में बादल, मैदानी इलाकाें में ख‍िली चटक धूप

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, देहरादून समेत कई इलाकाें में आंशिक बादलों के बीच धूप के भी दर्शन होते रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम तक वर्षा और बर्फबारी के आसार बने रहे। बादल मंडराने के बावजूद ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार काे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और चटक धूप खिलने की संभावना है।

    जारी रही बादलों की आंख-मिचौली

    सोमवार को यानी क‍ि आज दून में सुबह से ही बादल मंडराते रहे और वर्षा के आसार बने रहे। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली और मौसम में गर्माहट महसूस की गई। शाम को भी बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहे और वर्षा-बर्फबारी में की संभावना बनी रही।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: पलटी मारेगा मौसम, चोटियों में होगा हिमपात; निकाय चुनावों के मतदान पर पड़ सकता है असर

    कल कैसा रहेगा मौसम

    इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तर काशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटक धूप खिलने की संभावना है।

    नैनीताल में 22 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान

    नैनीताल। शहर में सोमवार की दोपहर में खासी गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। शाम को बादल छाए रहने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दोपहर में तपिश इतनी बढ़ गई कि धूप में बैठना मुश्किल हो गया।

    शाम होते ही बदल गया मौसम

    यहां दोपहर तक मौसम का मिजाज गर्म रहा लेकिन शाम होते-होते बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। जिस कारण लोगों को आग व हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की संभावना है।

    कल हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

    बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका अधिक असर गुरुवार को रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना रहेगी। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 78 व न्यूनतम 43 प्रतिशत रही। शहर में पर्यटकों की आमद बेहद कम रही।

    शहर- अधिकतम और न्यूनतम तापमान

    • देहरादून, 24.2 - 10.2
    • ऊधमसिंह नगर, 26.6 - 5.0
    • मुक्तेश्वर, 20.6 - 7.0
    • नई टिहरी, 17.1 - 9.4

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बार‍िश का अलर्ट, नैनीताल में ग‍िरेंगे ओले; चोटियों पर होगी बर्फबारी