Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Toppers 2022: 12वीं में प्लंबर की बेटी ने स्कूल टाप कर बढ़ाया मान, प्राप्‍त किए 93 प्रतिशत अंक

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 09:58 PM (IST)

    CBSE 12th Toppers 2022 Latest Updates 12वीं में प्लंबर की बेटी ने स्कूल टाप किया है। देहरादून के हाथीबड़कला निवासी अनीषा ने 12वीं में 93 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टाप किया है। केंद्रीय विद्यालय-2 सर्वे आफ इंडिया हाथीबड़कला से अनीषा की बहन भी टापर रहीं हैं।

    Hero Image
    हाथीबड़कला निवासी अनीषा ने 12वीं में 93 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टाप किया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: CBSE 12th Toppers 2022 यदि आगे बढ़ने और कुछ करने की लगन मन में हो तो सपना अवश्य पूरा किया जा सकता है। यही काम किया केंद्रीय विद्यालय 2 सर्वे आफ इंडिया, हाथीबड़कला की 12वीं की छात्रा अनीषा ने। विपरीत परिस्थिति के बाद भी परिश्रम जारी रखते हुए अनीषा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप के साथ नगर का मान बढ़ाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता अमित कुमार करते प्लंबर का कार्य

    हाथीबड़कला निवासी अनीषा के पिता अमित कुमार प्लंबर का कार्य करते हैं, जबकि मां किरन गृहणी है। वर्ष 2020 में केंद्रीय विद्यालय 2 सर्वे आफ इंडिया, हाथीबड़कला से ही अनीषा की बड़ी बहन मानवी ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया था।

    मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती हैं अनीषा

    अनीषा ने बताया कि बहन ने दो साल पहले स्कूल टाप किया तो उन्होंने उसी समय मन में ठान लिया था कि वह भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी। उन्होंने भविष्य को लेकर कहा कि वह आगे चलकर मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहती हैं, इसलिए नीट की तैयारी शुरू कर दी है।

    किसी चीज की नहीं होने दी कमी

    सामान्य परिवार के बाद भी पिता ने कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति को संभालने के साथ ही उन्होंने बच्चों पर पूरा ध्यान दिया। परिवार से मिला प्यार और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम रहा कि उन्हें अच्छे अंक मिले।

    अनीषा ने प्राप्त किए 500 में से 442 अंक

    अनीषा ने 500 में से 442 अंक प्राप्त किए हैं। उनके फिजिक्स में 95, कैमिस्ट्री 95, बायोलाजी 94, हिंदी 94, अंग्रेजी में 90 अंक आए हैं। प्रधानाचार्य पुष्कर राणा के अलावा सीबीएसई प्रभारी चेतन देव, रितु यादव, प्रज्ञा, रविकुमार, संजय चंदेल आदि शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: CBSE 10th and 12th Toppers 2022: सीबीएसई देहरादून रीजन में 12वीं में अभिनव, हरमन और कशिश, दसवीं में अग्रिमा टापर, देखें टापर्स की लिस्‍ट