Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवर ने महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, बेटे को जान से मारने की धमकी; शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:48 PM (IST)

    रुड़की में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके देवर ने पहले दुष्कर्म किया और फिर बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं जब महिला ने इसबारे में पति को बताया तो उसने सबके सामने उसे तीन तलाक दे दिया।

    देवर ने महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो।

    रुड़की(हरिद्वार), जेएनएन। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके देवर ने पहले दुष्कर्म किया और फिर बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं, जब पीड़ित महिला ने पति को इस घटना के बारे में बताया तो उसने सबके सामने उसे को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 27 मार्च 2015 को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक खटीमा स्थित एक गन्ना कोल्हू पर काम करता है। महिला ने 16 जून 2018 को एक पुत्र को जन्म दिया था। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसका देवर रात के समय कमरे में आया था। आरोप है की देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी वीडियो भी बनाई। 

    इतना ही नहीं यह बात किसी को बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे दी। पति के घर आने पर महिला ने 13 सितंबर 2020 को देवर की करतूत के बारे में उसे बताया। आरोप है कि पति ने यह बात सुनकर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने मोबाइल पर पति के पिटाई करने की बात अपने पिता को बताई, जिसके बाद महिला का पिता मायके से कुछ लोगों को लेकर बेटी की ससुराल पहुंच गया। 

    यह भी पढ़ें: पति नहीं था घर पर तो महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, विरोध पर ससुरालियों ने पीटा; मुकदमा दर्ज

    महिला के पिता ने जब उसके पति से पिटाई करने की वजह पूछी तो उसने सबके सामने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला अपने मायके आ गई। महिला के पिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: BJP MLA नेगी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पीड़िता के दर्ज हुए मजिस्ट्रेटी बयान; जानें- क्या लगें हैं आरोप

    comedy show banner
    comedy show banner