Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति नहीं था घर पर तो महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म, विरोध पर ससुरालियों ने पीटा; मुकदमा दर्ज

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:37 PM (IST)

    रुड़की में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल में उसके जेठ और ननदोई ने सामुहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत अन्य ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसको पीटा।

    पति नहीं था घर पर तो महिला से जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म।

    रुड़की, जेएनएन। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल में उसके जेठ और ननदोई ने सामुहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत अन्य ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसको पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2018 में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी अमजद से हुई थी। आरेाप है कि कुछ दिन पहले रात के समय जब वह अपने कमरे में थी तो उसका जेठ अफजल और ननदोई मुर्सलीन वहां पर आए। उन दोनों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो दोनों उसकी पिटाई कर दी। 

    घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। महिला का कहना है कि पति घर आए तो उसने पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म की जानकारी देने पति अमजद, दूसरे जेठ मुजम्मिल, सास रुकसान समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके आ गई। उसने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। जब मायके पक्ष ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपित पक्ष सुलह का दबाव बनाने लगे। इसके बावजूद पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। 

    सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जेठ अफजल, ननदोई मुर्सलीन पर सामुहिक दुष्कर्म करने और पति और अन्यों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: BJP MLA नेगी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पीड़िता के दर्ज हुए मजिस्ट्रेटी बयान; जानें- क्या लगें हैं आरोप

    comedy show banner
    comedy show banner